CBSE Assistant Secretary Recruitment 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 118 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए CBSE Board की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2024 से शुरू होगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 11 अप्रैल 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी में आवेदन शुरू होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका और पदों के अनुसार सैलरी डिटेल्स आगे देख सकते हैं।
CBSE Recruitment: इन पदों पर होगी भर्तियां
सीबीएसई की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 118 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें असिस्टेंट सेक्रेटरी के कुल 18 पदों पर भर्तियां होंगी। इसपद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी। इसके अलावा असिस्टेंट सेक्रेटरी एकेडमिक्स के 16 पदों पर भर्तियां होंगी।
इस भर्ती के तहत स्किल एजुकेशन में असिस्टेंट सेक्रेटरी के 8 पद भरे जाएंगे। वहीं, Assistant Secretary Training के कुल 22 पदों पर और जूनियर इंजीनियर के 17 पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद पर पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी। ये भर्तियां सीबीएसई के ग्रुप ए, बी और सी पदों पर होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे बताए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।
CBSE Recruitment के लिए कैसे करें अप्लाई
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Main Websites के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर Apply for Group A, B and C के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
