CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। सीबीएसई एग्जाम 2025 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CBSE 10th 12th Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक होगी। ध्यान रहे कि सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
CBSE 10th 12th Admit Card 2025 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एडमिट कार्ड में स्टूडेंट्स का नाम, माता- पिता का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, विषय कोड, स्कूल कोड, केंद्र कोड, फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य जरूरी जानकारी दी होगी।
How to download CBSE Admit Card 2025
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं या 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Admit Card 2025: इन बातों का रखें ध्यान
सीबीएसई 10वीं 12वीं एग्जाम के दौरान कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
