एजुकेशन

मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर हुई स्थगित; सीबीएसई ने जारी किया नोटिस

CBSE Board Exam Postponed: सीबीएसई द्वारा मिडिल ईस्ट के देशों में एक बार फिर 12 से 16 मार्च तक होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। 16 के बाद होने वाली परीक्षाओं के लिए 14 मार्च 2026 समीक्षा के बाद फैसला लिया जाएगा।

Image

मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर हुई स्थगित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मिडिल ईस्ट के देशों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में मिडिल ईस्ट देशों में होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षा को लेकर किया गया है। सीबीएसई ने आधिकारिक एक्स (सोशल मीडिया) पर परीक्षा के संबंध में सोमवार, 9 मार्च यानी आज एक ऑफिशियल सर्कुलर जारी किया है। जिसके अनुसार, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में 12 से 16 मार्च 2026 के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। एक बार फिर मिडिल ईस्ट देशों में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और वहां की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जल्द ही परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। लेकिन नया परीक्षा शेड्यूल मिडिल ईस्ट देशों में मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद की जाएगी।

आगामी परीक्षा को लेकर क्या है सीबीएसई का प्लान

12 से 16 मार्च होने आयोजित होने वाली सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद बोर्ड ने आदेश में यह जानकारी भी दी है कि 14 मार्च 2026 को एक बार फिर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा के आधार पर ही 16 मार्च 2026 के बाद होने वाली परीक्षाओं पर फैसला लिया जाएगा। तय किया जाएगा कि 16 मार्च के बाद की परीक्षाओं को स्थगित किया जाएगा या वह तय परीक्षा शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगी।

छात्रों को सीबीएसई के निर्देश

इस बीच सीबीएसई ने छात्रों को यह सलाह भी दी है कि वह नवीनतम अपडेट के लिए अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते हैं। नियमों का पालन करें और सोशल मीडिया पर उड़ाई जाने वाली फेक न्यूज पर ध्यान न दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article