एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले लाखों स्टूडेंट्स नीट यूजी परीक्षा में बैठते हैं। 21 जून को यह परीक्षा देशभर में आयोजित की जाएगी। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में फीस बहुत ज्यादा होती है।
ऐसे में आज हम आपको देश के सबसे पुराने और सस्ते मेडिकल कॉलेज के बारे में बता रहे हैं जिसका इतिहास 390 साल पुराना है। नीट की तैयारी के बीच इस कॉलेज के बारे में जान लेना आपके लिए बहुत जरूरी है।
हम जिस कॉलेज की बात कर रहे हैं उसका नाम है मद्रास मेडिकल कॉलेज। यह देश के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेजों में से एक है। चिकित्सा शिक्षा के मामले में इस कॉलेज का कोई मुकाबला नहीं है।
एमबीबीएस करने की चाहत रखने वाले छात्रों को बता दें कि मद्रास मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फीस 18,073 रुपये प्रति वर्ष और कुल फीस करीब 90 हजार रुपये है।
मद्रास मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट के अनुसार, हॉस्पिटल के रूप में इसकी स्थापना 390 साल पहले 1664 में हुई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज कॉलेज की शुरुआत 1835 में हुई।
यह तमिलनाडु के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में से एक है और देश के शीर्ष मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है, जो कम फीस और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जाना जाता है। NIRF रैंकिंग 2024 में मेडिकल कॉलेजों की कैटेगरी में मद्रास मेडिकल कॉलेज 10वीं रैंक पर है।
मद्रास मेडिकल कॉलेज में MBBS की कुल 250 सीटें हैं। 250 सीटों में से 15 फीसदी सीटों पर एडमिशन ऑल इंडिया कोटे और शेष 85% पर स्टेट कोटे से एडमिशन होता है।