CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। CBSE सेकेंडरी परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा (CBSE 10th Board Result 2026 Date and Time) 10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक सीबीएसई द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही बोर्ड द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का समय और सही डेट (CBSE 10th Result 2026 Date) की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उससे पहले परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में कई तरह के प्रश्न है, आइए आज उन अहम प्रश्नों के उत्तर दें और सारी दुविधाएं दूर करें।
इस बार क्यों जल्दी जारी किया जा रहा है रिजल्ट?
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट इस बार तय समय से पहले क्यों जारी किए जा रहे हैं यह सवाल महत्वपूर्ण है। दरअसर, बोर्ड ने साल में दो बार 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने का फैसला लिया है। इस फैसले के चलते दूसरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को समय मिल पाए इसलिए रिजल्ट की जल्द घोषणा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
कब होगी 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा?
सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन मई 2026 में कराया जाएगा। यह परीक्षाएं जून 2026 तक चल सकती है। हालांकि अभी तक डेटशीट जारी नहीं की गई है।
मुख्य परीक्षा देने वाले दें सकते हैं दूसरी बोर्ड परीक्षा?
नहीं, 10वीं के जिन छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा वह सीबीएसई द्वारा मई 2026 में आयोजित की जाने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस परीक्षा में बैठने के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होने अनिवार्य है।
कंपार्टमेंट परीक्षा का नियम
जो छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा के कुछ विषयों में पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल हैं, वही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी मुख्य परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
कितने विषयों की दे सकते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा?
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के एक या दो विषयों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में असफल रहे उम्मीदवार ही कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं 2 से अधिक विषयों में फेल उम्मीदवारों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा, क्योंकि वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एलिजिबल नहीं है।
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा?
जी हां, किसी एक या दो विषयों में कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर खुले कंपार्टमेंट परीक्षा विंडों से आवेदन करना होगा। इसके अलावा स्कूल द्वारा भी आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं।
वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे चेक करें रिजल्ट?
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उन्हें बस CBSE10 <रोल नंबर> <जन्म तिथि> <स्कूल नंबर> <सेंटर> टाइप करने के बाद 7738299899 पर भेज देना है। कुछ ही मिनटों में आपका परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
