एजुकेशन

CBSE Board Class 10th Result: 24.12 छात्रों के लिए इस तारीख के बाद जारी होगा सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, जाने कैसे करें चेक

CBSE Board 10th Result Date 2025: सीबीएसई 10वीं परीक्षाएं हाल ही में खत्म हो गई हैं, इस परीक्षा में 24.12 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। अब इन रिजल्ट को जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है, जानें क्यों 4 अप्रेल के बाद जारी किया जाएगा सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट

Image

CBSE 10th Result 2025 Kab Aayega (सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कब निकलेगा)

CBSE Board Class 10th Result Date 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने माध्यमिक या सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा हाल ही में समाप्त कर ली है। कक्षा 10 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच किया गया था। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, कुल 24.12 लाख कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। अब इन सभी को रिजल्ट का इंतजार है, जो कि 4 अप्रेल के बाद खत्म हो जाएगा। इस लेख से जानें किस साइट पर जारी होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट व कैसे करेंगे चेक?

परिणामों की जांच करने से पहले अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी संभाल कर रखें।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं, लेकिन 12वीं की अभी चल रह हैं, ये परीक्षा 4 अप्रेल को खत्म हो जाएंगी, जिसके बाद कॉपियों के चेकिंग पर काम किया जाएगा, यही कारण है कि 4 अप्रेल के बाद सीबीएसई कक्षा 10 व 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें सीबीएसई 10वीं व 12वीं के परिणाम दोनों एक साथ एक दिन पर जारी करता है।

CBSE 10th Result 2025 Kab Aayega

बता दें, बोर्ड ने CBSE 10th Result 2025 Date पर कोई इनपुट नहीं दिया है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम मई में घोषित किए गए हैं।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे करेंगे चेक

CBSE 10th Result 2025 Check Online के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं cbse. gov. in / cbse .nic.in

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध CBSE 10th Result 2025 Link पर क्लिक करें

चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे CBSE 10th Result 2025 Roll Number डालें

चरण 4: CBSE कक्षा 10 परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा

चरण 5: रिजल्ट देखें, इसका प्रिंटआउट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: cbse.gov.in पर CBSE 10th Result 2025 की सूचना आएगी। इस वर्ष 84 विषयों में कुल 24.12 लाख छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में उपस्थित हुए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article