एजुकेशन

CBSE 10th 12th Result 2025 Date: क्या आज जारी होगा सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट, जानें नतीजों को लेकर क्या है अपडेट

CBSE 10th 12th Result 2025 Date, Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई आज कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। पिछले रुझानों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाते हैं।

Image

CBSE 10th 12th Result 2025 Date

CBSE 10th 12th Result 2025 Date, Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई आज कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। पिछले रुझानों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाते हैं। हालांकि अभी तक सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। पिछले साल की बात करें तो 2024 में 13 मई को परिणाम घोषित किया था, वहीं साल 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी किया था। साल 2019 में 6 मई, 2020 में 13 जुलाई, 2021 में 3 अगस्त, 2022 में 22 जुलाई को सीबीएसई का रिजल्ट आया था। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद करीब 50 लाख छात्र c, cbse.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Result 2025 How to check: ऐसे चेक करें नतीजे

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - cbseresults.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें

चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5: भविष्य में उपयोग के लिए सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम को डाउनलोड करें और सहेजें।

CBSE Result via IVRS

IVRS से सीबीएसई रिजल्ट चेक करने के लिए अपने क्षेत्र के STD कोड के साथ 24300699 (दिल्ली के लिए) या 011-24300699 (अन्य क्षेत्रों के लिए) डायल करें और निर्देशों का पालन कर रोल नंबर दर्ज करें।IVRS (Interactive Voice Response System) एक स्वचालित टेलीफोन प्रणाली है।

CBSE 10th 12th Board Results Live: इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे नतीजे

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

CBSE 10th 12th Board Result

इस साल 44 लाख से ज़्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 10वीं के लिए 24.12 लाख और 12वीं के लिए 17.88 लाख छात्र शामिल हुए हैं। पिछले वर्ष कक्षा 10 में उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60 रहा, जो 2023 से 0.48 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 12वीं के लिए कुल पास प्रतिशत 87.98% था, जो पिछले साल (2023) से बेहतर था। 10वीं के लिए पास प्रतिशत बढ़कर 93.60% हो गया, जो पिछले साल से 0.48% ज़्यादा था।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article