Can I Get Admission In DU Without CUET: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। इस परीक्षा के जरिए देशभर के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए एडमिशन मिलता है। हालांकि इस बीच अधिकतर छात्रों का सवाल है कि क्या बिना सीयूईटी यूजी परीक्षा पास किए दिल्ली विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में एडमिशन मिल सकता है? यहां आप डायरेक्ट एंट्री का तरीका जान सकते हैं।
यदि आप भी किसी कारणवश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट कोर्सेस की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं या फिर उम्मीद के मुताबिक मार्क्स नहीं आए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा नहीं है कि यदि आपने सीयूईटी यूजी की परीक्षा नहीं दी है तो आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाएंगे।
क्या बिना सीयूईटी के एडमिशन हो सकता है
बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुछ ऐसे कोर्स और श्रेणियां हैं, जहां प्रवेश प्रक्रिया अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, शॉर्ट-टर्म या स्किल आधारित कोर्स में CUET अनिवार्य नहीं होता है। इन पाठ्यक्रमों में संबंधित विभाग या संस्थान अपने नियमों के अनुसार प्रवेश देते हैं। यहां आप एडमिशन ले सकते हैं।
बिना सीयूईटी यहां से कर सकते हैं ग्रेजुएशन
इसके अलावा यदि रेगुलर में आपका एडमिशन नहीं हो रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्टूडेंट्स स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) से ग्रेजुएशन के कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए या कोई भी अंडरग्रेजुएट कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए सीयूईटी अनिवार्य नहीं होता है।
Kya CUET Ke Bina Admission Ho Sakta Hai: इन कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस, हंसराज, रामजस और दौलतराम कॉलेज समेत कई नामी यूनिवर्सिटीज हैं जहां हर साल पार्ट टाइम और शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स निकालते हैं। इसमें जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, चाइनीज जैसी विदेशी भाषाएं व डेटा साइंस समेत कई शॉर्म टर्म कोर्स शामिल हैं। यहां छात्रों को 12वीं के पर्सेंटेज के आधार पर एडमिशन मिलता है।
Kya Bina CUET Exam Ke Admission Hota Hai: यूजी कोर्स का क्या नियम होता है
यदि आप बीए, बीकॉम, बीएससी जैसे रेगुलर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं तो सामान्य तौर पर सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होना आवश्यक होता है। इन कोर्सों की मेरिट CUET स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है और उसी के अनुसार सीटें आवंटित की जाती हैं। यही कारण है कि ग्रेजुएशन के लिए सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होता है।
