CA Result May 2024 Release Date: मई में हुई सीए फाइनल और इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र तैयार हो जाएं क्योंकि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जल्द ही CA Result May 2024 Release कर सकता है। इन रिजल्ट्स की घोषणा icai.org और icai.nic.in पर की जाएगी, जिसके बाद CA Result May 2024 PDF Link को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi पर भी शेयर कर दिया जाएगा। अगर आप भी इन रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं तो यहां से जानें सीए फाइनल और इंटर के रिजल्ट कब तक होंगे जारी व कैसे करें चेक?
CA Result May 2024 Expected Date
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है, माना जा रहा है कि जुलाई में सीए फाइनल और इंटर परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है, हालांकि तारीख अभी जारी नहीं की गई है।
CA Result May 2024 Link
सीए रिजल्ट वेबसाइट को साफ कर दिया गया है और एक नोटिस लगाया गया है, जिसमें लिखा है, \"रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - icai.org\" से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर से पिछले साल के लिंक हटा दिए गए हैं।
CA Result May 2024 Website
- icai.org
- icai.nic.in
सीए इंटर ग्रुप 1 परीक्षा 3, 5 और 9 मई को और ग्रुप 2 परीक्षा 11, 15 और 17 मई को आयोजित की गई थी। सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 2, 4 और 8 मई को और ग्रुप 2 परीक्षा 10, 14 और 16 मई को आयोजित की गई थी। इंटरमीडिएट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और फाइनल परीक्षा पेपर 1 से 5 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और फाइनल पेपर 6 दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
सीए रिजल्ट स्कोरकार्ड में कोर्स/परीक्षा का नाम, परीक्षा सत्र/वर्ष, उम्मीदवार का रोल नंबर, कोर्स ग्रुप का नाम, पेपर और उनके अंक, पास या फेल की स्थिति और कुल अंक शामिल होंगे। सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट मई 2024 के साथ, टॉपर्स के नाम भी जारी किए जाएंगे।
