एजुकेशन

predeledraj2025.in, Rajasthan BSTC Result 2025 website: ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव, चेक करें बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025, Sarkari Result On predeledraj2025.in (राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट) Website: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2025.in पर देखे जा सकते हैं।

Image

Rajasthan BSTC Result 2025 website

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025, Sarkari Result On predeledraj2025.in (राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट) Website: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी आज बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के नतीजे का ऐलान हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (Rajasthan BSTC Pre Deled Result) कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जानकारी दी थी कि रिजल्ट शाम 5 बजे जारी कर दिया जाएगा लेकिन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के अनुसार, नतीजे 6:30 बजे के करीब लाइव किए गए। अब रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

predeledraj2025.in, Rajasthan BSTC Result 2025 LIVE: ऐसे देख लें सबसे पहले रिजल्ट

  1. सबसे पहले predeledraj2025.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

बता दें कि बीएसटीसी प्री डीएलएड कोर्स प्रदेश में 33 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान समेत 343 प्राइवेट कॉलेजों में चलाया जाता है। इसमें 25977 सीटें हैं। फॉर्म भरने वाले 604692 आवेदकों में से 549161 ने परीक्षा दी थी। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक थी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article