एजुकेशन

BSF Constable Tradesman Result 2023: जारी हुआ बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन रिजल्ट, यहा रहा डाउनलोड करने का तरीका

BSF Constable Tradesman Result 2023, Sarkari Result 2023: सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSF Constable Tradesman Result 2023

Photo : iStock

BSF Constable Tradesman Result 2023, Sarkari Result 2023: बीएसफ कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन एग्जाम (BSF Constable Tradesman Exam 2023) का रिजल्ट आज यानी 6 नवंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in से अपना रिजल्ट (BSF Constable Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF Constable Tradesman Result 2023: जारी हुआ लिखित परीक्षा का रिजल्ट

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन एग्जाम का आयोजन 28 अगस्त को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 1 सितंबर को जारी की गई थी। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को अब डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम में शामिल होना होगा।

BSF Constable Sarkari Result 2023: कब शुरू होगा अगला चरण

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती का अगला चरण 15 नवंबर से शुरू होगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download BSF Constable Tradesman Result 2023

  • बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल ट्रेड्समैन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

BSF Constable Tradesman Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से बीएसएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 2158 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 26 फरवरी से 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article