एजुकेशन

BSEH Haryana TET Result 2025: जल्द जारी होगा हरियाणी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए तारीख घोषित

BSEH Haryana TET Result 2025, HTET Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तारीख घोषित कर (Haryana TET Result 2025) दी है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य है।

Image

BSEH Haryana TET Result 2025: यहां देखें हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट

BSEH Haryana TET Result 2025, HTET Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तारीख केंद्र और जिलेवार उम्मीदवारों की सूची जारी कर (Haryana TET Result 2025) दी है। एचटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अभ्यर्थियों की लिस्ट चेक कर (BSEH Haryana TET Result 2025) सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य है।

HTET Result 2025

जारी शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफेकेशन 26 और 27 अगस्त को होगा। उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी 22 जिलों में जिलेवार वेरिफिकेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों के उम्मीदवार आसपास के जिलों में जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Haryana TET Result 2025: वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स जरूरी

अधिकारियों ने उम्मीदवारों को यह भी याद दिलाया कि उन्हें अपना मूल फोटो पहचान पत्र और मूल प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में सत्यापन किया जाना है, उनके स्कूलों की सूची और जिन उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाना है, उनकी सूची हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

BSEH Haryana TET Result: कब जारी होगा एचटीईटी का रिजल्ट

बता दें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जल्द ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद नतीजे का ऐलान कर सकता है। ध्यान रहे जिन अभ्यर्थियों ने सफलता पूर्वक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा किया है उन्हीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी दर्ज करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

BSEH Haryana TET Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEH Haryana TET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर सकेंगे।

हरियाणा टीईटी परीक्षा के रिजल्ट व बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article