BSEB STET Result 2023, Bihar STET Result 2023 Date: बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) यानी बिहार एसटीईटी रिजल्ट आज जारी होने वाला है। जानकारी के अनुसार, बिहार एसटीईटी रिजल्ट भी आज यानी 3 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियो ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Bihar STET Result 2023 Date: आज जारी होगा रिजल्ट
बिहार एसटीईटी परीक्षा 4 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 19 सितंबर को जारी की गई। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
How to Download BSEB STET Result 2023
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार एसटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar STET कट-ऑफ
- सामान्य- 50 फीसदी
- पिछड़ा वर्ग- 45.5 फीसदी
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 42.5 फीसदी
- एससी, एसटी- 40 फीसदी
- दिव्यांग- 40 फीसदी महिला- 40 फीसदी
BSEB Bihar STET Result 2023: इतने अंक जरूरी
इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है तो कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि सटीक डेट की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर नजर बनाएं रखें। बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों 50 फीसदी अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी और एससी/ एसटी को 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
