एजुकेशन

BSEB ने जारी की स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा की मार्कशीट, स्कूल से करना होगा सपंर्क

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों की मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। इस बार DEO कार्यालय की जगह स्कूलों से मिलेंगे दस्तावेज

Image

BSEB Special Compartment Exam

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों की मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। अब छात्रों को इन दस्तावेजों को लेने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड ने दस्तावेज बांटने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों को दी है। BSEB के निर्देश के अनुसार, छात्रों को अपनी मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य या स्कूल प्रमुख DEO कार्यालय से छात्रों के दस्तावेज प्राप्त करेंगे। इसके बाद स्कूल स्तर पर ही विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए छात्रों को खुद DEO कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूल के संपर्क में रहें और दस्तावेज बांटने की तारीख और समय की जानकारी लेते रहें।

स्क्रूटिनी कराने वाले छात्र भी स्कूल से लें जानकारी

जिन छात्रों ने परीक्षा के बाद स्क्रूटिनी के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी अपने स्कूल के संपर्क में रहना चाहिए। अगर स्क्रूटिनी के बाद उनके अंकों में बदलाव हुआ है और संशोधित मार्कशीट तैयार हुई है, तो उसके बारे में स्कूल से जानकारी मिल सकती है। दस्तावेज लेने जाते समय छात्रों को अपने परीक्षा से जुड़े जरूरी विवरण और पहचान संबंधी कागजात साथ रखने चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका सत्यापन आसानी से किया जा सके।

मई में हुई थी कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा

BSEB ने कक्षा 10वीं की मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा 2 मई से 6 मई 2026 के बीच आयोजित की थी। इसके बाद बोर्ड ने 23 मई 2026 को परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम BSEB के कंपार्टमेंट रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं।

अब मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी जारी होने के बाद छात्रों को इन्हें प्राप्त करने के लिए सिर्फ अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा। छात्रों को सलाह है कि दस्तावेज वितरण को लेकर स्कूल की ओर से मिलने वाले अपडेट पर नजर रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article