एजुकेशन

BSEB Free Coaching Teacher Recruitment 2026: JEE और NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें अप्लाई

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने JEE और NEET की तैयारी कर रहे छात्रों को फ्री कोचिंग देने के लिए शिक्षकों की भर्ती निकाली है। यह भर्ती BSEB के फ्री नॉन-रेसिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम के तहत की जा रही है।

Image

BSEB Free Coaching

BSEB Free Coaching Teacher Recruitment 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने JEE और NEET की तैयारी कर रहे छात्रों को फ्री कोचिंग देने के लिए शिक्षकों की भर्ती निकाली है। यह भर्ती BSEB के फ्री नॉन-रेसिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम के तहत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बोर्ड के Coching पोर्टल या ईमेल के जरिए भेजा जा सकता है। यह योजना 10वीं पास उन छात्रों के लिए है जो JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन कोचिंग की फीस नहीं दे सकते। चयनित छात्रों को राज्य के 10 स्कूलों में मुफ्त नॉन-रेसिडेंशियल कोचिंग दी जाएगी।

किन विषयों के लिए होगी भर्ती?

बोर्ड को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और बायोलॉजी पढ़ाने वाले अनुभवी शिक्षकों की जरूरत है। भर्ती की जानकारी BSEB ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर भी दी है।

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

  • M.Sc
  • B.Tech
  • M.Tech
बोर्ड ने कहा है कि तय योग्यता न होने पर आवेदन मान्य नहीं होगा।

अनुभव को मिलेगी प्राथमिकता

BSEB ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगा जिनके पास JEE या NEET स्तर का सिलेबस पढ़ाने का अनुभव है। चयन में डिग्री के साथ टीचिंग अनुभव भी अहम रहेगा।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार तय फॉर्मेट में आवेदन और दस्तावेज इन तरीकों से भेज सकते हैं:

  • कोचिंग पोर्टल से: coaching.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन करें।
  • ईमेल से: computeritcellbseb@gmail.com पर जरूरी दस्तावेज भेजें।

जरूरी तारीखें और इंटरव्यू डिटेल

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 10 जुलाई 2026, शाम 5 बजे तक
  • इंटरव्यू की तारीख: 12 जुलाई 2026
  • समय: सुबह 10 बजे सेजगह:

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटनाबोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आखिरी तारीख के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। योग्य शिक्षकों से अपीलBSEB ने JEE और NEET स्तर की कोचिंग में सक्षम शिक्षकों से इस पहल से जुड़ने की अपील की है। इससे राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article