एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: रिजल्ट में कम अंक आने पर क्या है छात्रों के पास ऑप्शन, ऐसे बचा सकते हैं साल भर की मेहनत

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बीएसईबी ने आज दोपहर में इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए जो छात्र पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं या फेल हो गए हैं वह मायूस न हो और बोर्ड की तरह से दिए हुए विभिन्न ऑप्शन का इस्तेमाल कर रिजल्ट सुधार सकते हैं।

Image

रिजल्ट में कम अंक आने पर क्या है छात्रों के पास ऑप्शन

BSEB Bihar Inter Result 2026 Updates (बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रीचेकिंग कैसे करें): आज बिहार विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 की घोषणा दोपहर 1.30 बजे जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए 13.18 लाख छात्रों के नतीजे जारी किए हैं, जिसके बाद कई छात्रों के घर में जश्न का माहौल है तो कई छात्र कुछ पेपरों में पास होने में असफल हुए हैं, जिससे उनका और माता-पिता का मन उदास हो गया है। लेकिन एक या दो पेपर में पासिंग मार्क्स प्राप्त करने में असफल हुए छात्र को भी अब निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास साल भर की मेहनत को बचाने के कई ऑप्शन है। आइए आपको उन ऑप्शन के बारे में बताएं।

क्या है बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों के पास ऑप्शन

बिहार बोर्ड परीक्षा (Bihar BoardResult 2026) में जो छात्र एक या दो परीक्षा में पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल हुए हैं, उनके लिए आज हम बात करेंगे स्क्रूटनी, रीवैल्यूएशन, कंपार्टमेंट एग्जाम और एनआईओएस (NIOS) की। ताकि छात्र अपना साल बचाकर एक नई शुरुआत कर सकें।

पहला ऑप्शन 'स्क्रूटनी'

स्क्रूटनी को री-चेकिंग भी कहते हैं। अगर छात्रों को पूरा यकीन है कि उनका पेपर अच्छा गया था, लेकिन उसकी तुलना में उन्हें कम अंक प्राप्त हुए हैं तो, इस स्थिति में वह स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें छात्र की आंसर कॉपी री-चेक होने के लिए जाती है। लेकिन छात्रों के लिए यह भी जानना जरूरी है कि री-चेकिंग की प्रक्रिया में देखा जाता है कि अंकों की गणना कम गलत तो नहीं हुई है। कोई आंसर चेक होने से छूट तो नहीं गया है। रीचेकिंग में छात्र अपनी आंसर कॉपी की फोटोकॉपी भी मंगा सकते हैं।

दूसरा ऑप्शन 'रिवैल्यूएशन'

यही रीचेकिंग में आंसर कॉपी आने के बाद यदि छात्रों को लगता है कि उन्हें अपने आंसर के अनुसार, अंक नहीं मिले हैं। तो इस स्थिति में छात्र रिवैल्यूएशन के लिए जा सकते हैं। रिवैल्यूएशन में छात्र की कॉपी को पुनः चेक किया जाता है। लेकिन इसमें एक बात यह भी है कि कॉपी दोबारा चेक करने के दौरान अंक कम भी हो सकते हैं और बढ़ भी सकते हैं।

तीसरा ऑप्शन 'कंपार्टमेंट परीक्षा'

यदि छात्र एक या दो एग्जाम में पासिंग मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाया है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी जा सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में छात्रों को जिस विषय में वह फेल हुए हैं उसके दोबारा देने का मौका मिलता है। इस परीक्षा में छात्र न केवल अपने अंक सुधार सकते हैं, बल्कि अधिक अंक प्राप्त कर ओवरऑल अंक बढ़ा सकते हैं। क्योंकि छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा से पहले तैयारी करने का अवसर भी मिलता है।

तीसरा ऑप्शन 'NIOS'

यदि आप उन छात्रों में शामिल है, जो दो से अधिक परीक्षाओं में फेल हो गए हैं, उन्हें भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि उनके पास NIOS का ऑप्शन है। यह छात्र के लिए किसी संजीवनी बूटे से कम नहीं है, क्योंकि यह उन्हें आगे बढ़ने और सालभर की मेहनत को बचाने का मौका देती है। यह एक ओपन स्कूलिंग बोर्ड है, जिसकी मान्यता सीबीएसई और बिहार बोर्ड जैसी ही होती है।

NIOS की खास बात यह है कि इसमें छात्र एडमिशन ले सकते हैं और अपनी पसंद के उन विषयों का चुनाव कर सकते हैं, जिसमें उन्हें दिलचस्पी है। उन्हें सारे विषयों का बोझा ढोने की आवश्यकता नहीं है। इसमें एक खास बात यह भी है कि छात्र ऑन डिमांड एग्जामिनेशन का लाभ भी उड़ा सकते हैं। जब छात्रों को लगता है कि वह तैयार हैं, वह तब परीक्षा दे सकते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक दबाव भी कम होता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article