BSEB Class 12th Toppers List 2026 PDF on Biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आज 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्प्रेंस में जारी किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंद्र उपस्थित थे, उन्होंने रिजल्ट से संबंधित सभी जरूरी डेटा को साझा किया साथ ही टॉपर्स का नाम भी बताया। इसमें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉप मेधावी छात्रों के नाम, उनके जिले और स्कूल की जानकारी है।
कौन बना टॉपर, BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Topper List
समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने ओवरऑल टॉप किया। साइंस स्ट्रीम के आदित्य प्रकाश ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणामों में 500 में से 481 नंबर हासिल किए। कॉमर्स स्ट्रीम से अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) लाकर रैंक 1 हासिल की। जबकि आर्ट्स में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) लाकर टॉपर बनने का गौरव पाया। देखें स्ट्रीम वाइज
Science स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची नीचे दी गई है:
- आदित्य प्रकाश अमन - 481 अंक (96.20%) - रैंक 1
- एच.एस. मैराजानी - 479 अंक (95.80%) - रैंक 2
- सपना कुमारी - 479 अंक (95.80%) - रैंक 2
- अनामिका कुमारी - 478 अंक (95.60%) - रैंक 3
- सत्यम कुमार - 476 अंक (95.20%) - रैंक 4
- पलक कुमारी - 475 अंक (95.00%) - रैंक 5
कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची नीचे दी गई है:
- अदिति कुमारी - 480 अंक (96.00%) - रैंक 1
- माही कुमारी - 476 अंक (95.20%) - रैंक 2
- निशिका श्री - 475 अंक (95.00%) - रैंक 3
- मानवी कुमारी - 474 अंक (94.80%) - रैंक 4
- श्रेया कुमारी - 474 अंक (94.80%) - रैंक 4
- वारिशा नौशाद - 472 अंक (94.40%) - रैंक 5
- हर्षिका - 472 अंक (94.40%) - रैंक 5
आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची नीचे दी गई है:
- निशु कुमारी - 479 अंक (95.80%) - रैंक 1
- सिद्धि शिखा - 478 अंक (95.60%) - रैंक 2
- चंद्रदीप कुमार - 478 अंक (95.60%) - रैंक 2
- एमडी लकी अंसारी - 478 अंक (95.60%) - रैंक 2
- नसरीन प्रवीण - 477 अंक (95.40%) - रैंक 3
- सैय्या अंसारी - 477 अंक (95.40%) - रैंक 3
- निशु कुमारी (दरभंगा) - 477 अंक (95.40%) - रैंक 3
- आदर्श - 477 अंक (95.40%) - रैंक 3
- अमृता कुमारी - 476 अंक (95.20%) - रैंक 4
- स्वीटी कुमारी - 476 अंक (95.20%) - रैंक 4
- बिभा असराना - 475 अंक (95.00%) - रैंक 5
- रौशन कुमारी - 475 अंक (95.00%) - रैंक 5
- मनीष कुमार - 475 अंक (95.00%) - रैंक 5
इस साल, BSEB इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 13,17,846 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 73,963 छात्रों ने पटना जिले से रजिस्ट्रेशन कराया है, जहां 84 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है।
BSEB इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने अंक BSEB की आधिकारिक वेबसाइटों, यानी interresult2025.com और interbiharboard.com पर देख सकेंगे। नतीजे देखने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
बिहार बोर्ड की घोषणा के अनुसार, हर स्ट्रीम के टॉपर्स को अलग-अलग नकद पुरस्कार और अवॉर्ड दिए जाएंगे।
