एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Declared: जारी हो गया ​बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम, interbiharboard.com और bsebexam.com से करें चेक

BSEB Bihar Board 12th Intermediate Result 2026 Declared on interbiharboard.com bsebexam.com (बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट): बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। घोषणा के अनुसार, इस बार BSEB इंटर की परीक्षाओं में 85.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सभी स्ट्रीम्स से कुल 86.23% लड़कियां और 84.09% लड़के परीक्षा में पास हुए हैं। जिन छात्रों न इस परीक्षा में भाग लिया था, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com bsebexam.com पर से रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जारी हो गया बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम

BSEB 12th Result 2026 Declared on interbiharboard.com bsebexam.com: बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज 23 मार्च को जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों न इस परीक्षा में भाग लिया था, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com bsebexam.com पर से रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। घोषणा के अनुसार, इस बार BSEB इंटर की परीक्षाओं में 85.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सभी स्ट्रीम्स से कुल 86.23% लड़कियां और 84.09% लड़के परीक्षा में पास हुए हैं।

बता दें, आज साढ़े 9 बजे के बाद आधिकारिक रूप से बताया गया था कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोपहर बाद 1:30 बजे एक प्रेस फॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। अब उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB कक्षा 12 के रिजल्ट सभी स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिए एक साथ घोषित किए गए।

छात्र और छात्राओं का पास प्रतिशत

इस बार BSEB इंटर की परीक्षाओं में 85.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा, वहीं छात्राओं ने बाजी मारते हुए 86.23% सफलता दर हासिल की है।

टॉपर्स वाइज नेम लिस्ट यहां से देखें

आदित्य प्रकाश अमन481 अंक 96.20% रैंक 1
अदिति कुमारी480 अंक 96.00%रैंक 1
निशु कुमारी479 अंक 95.80%रैंक 1

Bihar Board 12th Result 2026 Check करने का तरीका क्या है?

Bihar Board 12th Result 2026 check Online के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट - interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाएं।
  • होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2026 Link पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

BSEB कक्षा 12 रिजल्ट की मुख्य बातें - Key Highlights

  • बिहार बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे 23 मार्च, 2026 को दोपहर 1:43 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किए गए।
  • कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जो पिछले साल के 86.50% से थोड़ा कम है।
  • इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए।
  • सभी स्ट्रीम में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया।
  • कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 93.07% रहा, इसके बाद साइंस (87.46%) और आर्ट्स (82.76%) का स्थान रहा।

यदि आपको पूरा भरोसा है कि आपको जितने अंक मिले हैं, उससे कहीं ज्यादा मिलने चाहिए थे, तो आप अपने नतीजों के पुनर्मूल्यांकन या जांच-पड़ताल के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्क्रूटनी (जांच) कब से होगी शुरू

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। अग जल्द ही उम्मीदवारों के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (जांच) के लिए जमा करने की सुविधा शुरू की जाए्गी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है और जो अपनी BSEB 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं को स्क्रूटनी के लिए जमा करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 के बारे में

बिहार कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 फरवरी को शुरू हुई और 13 फरवरी, 2026 को समाप्त हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक। छात्रों को 'कूल-ऑफ टाइम' के तौर पर पंद्रह मिनट (पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 9:45 बजे के बीच और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 2:15 बजे के बीच) दिए गए थे।

बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया। बिहार बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे जारी करने के दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर और अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र भी उपस्थित थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article