Bihar Board Result 2026 Class 12 Roll Number Wise Live (बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट Roll Number और Roll Code से कैसे देखें): बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 आज 23 मार्च को दोपहर बाद 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है । इन रिजल्ट को केवल interbiharboard.com और bsebexam.com पर से देखा जा सकता है। इन रिजल्ट को देखने के लिए Roll Number और Roll Code की जरूरत होगी। आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की वेबसाइट तो बताई गई है, लेकिन उसे देखने का तरीका नहीं। लेकिन यहां दिए डायरेक्ट लिंक से आप रिजल्ट देख सकते हैं
इस लेख में आपकोबिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने का तरीका और डायरेक्ट लिंक दोनों बताया जा रहा है, जिसे आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके Bihar Board 12th Result 2026 Check कर सकेंगे।
- इस बार
BSEB इंटर की परीक्षाओं में 85.19 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। - सभी स्ट्रीम्स से कुल 86.23% लड़कियां और 84.09% लड़के इस परीक्षा में पास हुए हैं।
- कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, लेकिन ये पिछले साल के 86.50% से थोड़ा कम है।
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज कक्षा 12 की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा की। बिहार के शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर BSEB कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा के दौरान उपस्थित थे।
Bihar Board 12th Result 2026 Online Kaise Dekhe, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें
छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके बिहार बोर्ड BSEB 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं, लेकिन रिजल्ट देखने के लिए केवल रोल नंबर नहीं बल्कि रोल कोड की भी आवश्यकता होगी।
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट - interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर BSEB 12th Result 2026 Link लिखा हो।
स्टेप 3: ध्यान रहे सही से रोल कोड और रोल नंबर डालें।
स्टेप 4: जानकारी सबमिट करने के बाद, BSEB Inter Result 2026 Online स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: पक्का कर लें कि सब कुछ ठीक है और मार्कशीट को PDF फाइल के तौर पर डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6: मार्कशीट को सेव या प्रिंट कर लें और भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे सुरक्षित रखें।
6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हुए शामिल
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक कुल 13,17,846 विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गईं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र शामिल थे। पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परिणामों के साथ-साथ, बोर्ड ने स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है।
