Bihar Board Exam 2026 Important Guidelines : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी 2 फरवरी से राज्यभर में इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू कर दी है। 13 फरवरी तक एग्जाम चलेंगे। (Bihar Board 12th Exam Schedule) इस साल राज्य भर के 1,762 परीक्षा केंद्रों पर 13 लाख से भी ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। इस बार छात्रों के मुकाबले परीक्षा देने जा रही छात्राओं की संख्या ज्यादा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के छात्रों को परीक्षा से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिनकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
इस साल कितने छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा ? Bihar Board class 12th
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में कुल 13,17,846 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या काफी है।आंकड़े देखें तो छात्राओं की संख्या 6,75,844 है, जबकि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 6,42002 है।
छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन्स Bihar Board 12th exam Guidelines :
- परीक्षाएं हर दिन दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी।
- पहली शिफ्ट में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र में एंट्री सुबह 8:30 बजे शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 1:00 बजे से एंट्री दी जाएगी।
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। देर से आने वालों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
- पहली शिफ्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को केवल सुबह 9 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट में परीक्षा देने वाले दोपहर 1:30 बजे तक एंट्री कर सकते हैं।
- अगर कोई छात्र तय समय के बाद आता है और जबरदस्ती या गैर-कानूनी तरीके से परीक्षा परिसर में घुसने की कोशिश करता है, तो इसे आपराधिक अतिक्रमण माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को दो साल के लिए परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा, और उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी।
- छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा, क्योंकि इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
- परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या किसी भी अन्य गैजेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना सख्त मना है।
- 2026 में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को BSEB द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। फुटवियर नियमों के अनुसार, पिछले साल के नियमों के मुताबिक, छात्रों को जूते और मोजे पहनकर परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, खास मौसम की स्थितियों में छूट दी जा सकती है। सामान्य दिशानिर्देशों के तहत, छात्र पतले सोल वाले जूते पहन सकते हैं, लेकिन मोटे सोल वाले जूते पहनने की अनुमति नहीं है।
- जो छात्र खुद से लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें लिखने के लिए किसी और की मदद लेने की अनुमति होगी और बोर्ड के प्रावधानों के अनुसार प्रति घंटे 20 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा।
