Bihar Board 12th Answer Key : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में पूछे गए सवालों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। समिति ने कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सभी सैद्धांतिक विषयों के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम से आंसर की तैयार कराकर वेबसाइट पर अपलोड किया है। अगर किसी सवाल या फिर जवाब पर परीक्षार्थियों को आपत्ति है तो वे 6 मार्च शाम 5 बजे तक समिति की वेबसाइट biharboardonline.com या फिर objection.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं।
बोर्ड ने साफ किया है कि निर्धारित तारीखों के बाद स्टूडेंट्स द्वारा दर्ज आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद जरूरी होने पर ही संशोधित आंसर की जारी की जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्र कोड रोल नंबर से लॉगिन करेंगे और फिर संबंधित विषयवार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
कैसे डाउनलोड और चेक करें बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की आंसर की ? How to check BSEB Matric Answer Key 2026 :
- बिहार बोर्ड 12वीं की आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या फिर objmatric.biharboardonline.com पर जाएं।
- वहां अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ड करके सभी विषयों की सेट वार आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड करें।
कब जारी होगा बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ?
बताते चलें कि राज्य के अलग-अलग जिलों में आंसर शीट की जांच शुरू हो चुकी है। चैपमैन मूल्यांकन केंद्र पर सबसे ज्यादा कॉपी जांची गईं। हालांकि डाटा एंट्री शुरू नहीं हो सकी है। मुजफ्फरपुर जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। बिहार बोर्ड की तरफ से इस बार भी सबसे पहले मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है। मार्च के अंत तक 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
