एजुकेशन

Bihar DElED Exam 2024: बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 मार्च से, देखें एग्जाम शेड्यूल

BSEB DElEd Entrance Exam 2024: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है। डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 मार्च से आयोजित की जाएगी। डीएलएड प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्यभर के 306 कॉलेजों में एडमिशन होगा।

Image

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित

Photo : iStock

BSEB DElEd Entrance Exam 2024: बिहार के सरकारी कॉलेजों में डीएलएड कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है। BSEB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 मार्च से आयोजित की जाएगी।

बिहार बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन के लिए 15 फरवरी 2024 तक का समय मिला था। अब परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। बता दें कि प्रवेश परीक्षा शुरू होने के 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

BSEB DElEd Admit Card ऐसे डाउनलोड करें

स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर News के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद BSEB DElEd Exam Admit Card 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।

स्टेप 5: लॉगिन करते एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: एडमिट कार्ड चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम के अलावा, माता-पिता का नाम भी होगी। इसमें एग्जाम सिटी, एग्जाम डेट और टाइम दिया गया होगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, फोटो और सिग्नेचर चेक करने के बाद ही एडमिट कार्ड प्रिंट लेकर रखें।

Bihar DElEd प्रवेश परीक्षा

बिहार में डीएलएड प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्यभर के 306 कॉलेजों में एडमिशन होगा, जिसमें 30,750 सीटें हैं। 30 मार्च को ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग दो पालियों में होगी। एंट्रेंस एग्जाम के बाद तीन लिस्ट में रिजल्ट जारी होगा। इसके बाद ऑप्शन लॉक करने, सीट अलॉटमेंट और स्लाइडअप की प्रक्रिया मई और जून में होगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article