एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: घोषित हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर और SMS पर ऐसे करें चेक

Bihar Board Class 12th Result 2026 Check Through Digi Locker And SMS: बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 23 मार्च को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।। वहीं यदि रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश होती है तो स्टूडेंट्स डिजिलॉकर या एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board Class 12th Result 2026: डिजिलॉकर और एसएमएस से ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

BSEB Bihar Board Class 12th Result 2026 Digi Locker, Umang and SMS Se Kaise Check Kare (बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2026 डिजी लॉकर, उमंग और एसएमएस से कैसे जांचें): बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 23 मार्च को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com, interbiharboard.com, bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। वहीं यदि रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होती हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्टूडेंट्स डिजिलॉकर या एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

Bihar Board 12th Result 2026: कब हुई थी परीक्षाएं

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। आंकड़ों की बात करें तो इस बार इंटर की परीक्षा में करीब 13.18 लाख छात्र शामिल हुए, जो राज्यभर के 1,762 परीक्षा केंद्रों पर बैठे थे। पिछले साल यह संख्या 12,92,313 थी, जिनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डिजिलॉकर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

टॉपर्स वाइज नेम लिस्ट यहां से देखें

  • आदित्य प्रकाश अमन - 481 अंक (96.20%) - रैंक 1
  • अदिति कुमारी - 480 अंक (96.00%) - रैंक 1
  • निशु कुमारी - 479 अंक (95.80%) - रैंक 1
ज्‍यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं

Bihar Board Class 12th Result 2026 Via Digilocker: डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • फिर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
  • फिर एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में BSEB इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

Bihar Board Class 12th Result 2026 Via SMS: एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • यहां BIHAR12 रोल-नंबर टाइप करें।
  • अब इसे 56263 पर भेज दें।
  • रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े मुख्य डेटा

इस बार बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जो पिछले साल के 86.50% से थोड़ा कम है। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। सभी स्ट्रीम में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 93.07% रहा, इसके बाद साइंस (87.46%) और आर्ट्स (82.76%) का स्थान रहा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article