BSEB Bihar Board 12th Result 2025, BSEB 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने (Bihar Board 12th Result 2025) वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेसन बोर्ड (BSEB) जल्द ही इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित करने (BSEB 12th Result) वाला है। उम्मीद है कि एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट
results.biharboardonline.com
Bihar Board 12th Result: तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एकसाथ
हर बार की तरह इस बार भी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट एकसाथ घोषित किया जाएगा। यहां पास होने के लिए छात्रों के थ्योरी में 30 पर्सेंट और प्रैक्टिकल में 40 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो विषयों में 30 पर्सेंट से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। यहां आप जान सकते हैं कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब, कहां और कैसे चेक कर सकेंगे।
BSEB Bihar Board 12th Result 2025: कब जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अभी 12वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान नहीं किया है। कयास लगाया जा रहा है कि 23 से 25 मार्च के बीच रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। इससे संबंधित कोई भी अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2025 Official Website: कहां चेक करें रिजल्ट
- bsebmatric.org
- results.biharboardonline.com
- secondary.biharboardonline.com
How To Check BSEB Bihar Board 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Intermediate Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number, Roll Code और DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ध्यान रहे परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट क्रैश होती है तो छात्र एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Via SMS: एसएमएस से कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट
- मैसेज बॉक्स ओपन करें।
- यहां “BIHAR12 ROLL NUMBER” टाइप करें।
- अब 56263 पर भेजें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2025 Marksheet: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- रोल नंबर
- रोल कोड
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषय का नाम
- थ्योरी के मार्क्स
- प्रैक्टिकल के मार्क्स
- कुल प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
- डिवीजन
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट
बिहार बोर्ड 12वीं के मार्कशीट की बात करें तो रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड छात्रों की मार्कशीट उपलब्ध करवा देता है। स्टूडेंट अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।
