BSEB Bihar Board 12th Registration Form 2024: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रौं के लिए अहम सूचना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो 17 अक्टूबर 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बता दें बोर्ड ने लगातार दूसरी बार रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ाई है, लेकिन अब इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। ऐसे में यदि आप अब तक पंजीकरण में चूक गए हैं, तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए परीक्षा के लिए पंजीकरण फॉर्म भर लें।
Bihar Board 12th Registration Form 2024: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Registration Form 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद यहां अपने सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
