एजुकेशन

Bihar Board 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का ड्रेस कोड बदला, BSEB ने लगाई इन चीजों को पहनने पर पाबंदी

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025 Dress code: बिहार बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 6 फरवरी से ड्रेस कोड बदल दिया है। बीएसईबी (बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड) ने एक बार फिर क्लास 12 एग्जाम बिहार बोर्ड में जूते मोजे पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Image

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025 Dress code

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025 Dress code: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एग्जाम 2025 के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। बिहार बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 6 फरवरी से ड्रेस कोड बदल दिया है। बीएसईबी (बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड) ने एक बार फिर क्लास 12 एग्जाम बिहार बोर्ड में जूते मोजे पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। समिति द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ये बदला हुआ नियम गुरुवार, 6 फरवरी 2025 को होने वाली बिहार बोर्ड परीक्षा से लागू होगा और 15 फरवरी 2025 को लास्ट पेपर तक जारी रहेगा।

बिहार बोर्ड एग्जाम का नया नोटिस बीएसईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @officialbseb पर डाला है। नोटिस इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं, उनके अभिभावक, परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक, जिलों में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी को प्रेषित किया गया है।

BSEB 12Th exam 2025: जूते मोजे पर लगा बैन

बता दें कि मौसम ठंडा होने के चलते इंटर एग्जाम 2025 के लिए 1 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक जूता मोजा पहनकर एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। 5 फरवरी को आदेश की समीक्षा की गई और 6 फरवरी से आगामी परीक्षाओं में जूता मोजा बैन कर दिया गया है। बता दें कि नकल की संभावनाओं के चलते एहतियातन ये फैसला लिया गया है।

Bihar Board 12Th exam 2025: 1 फरवरी से 15 फरवरी तक बिहार इंटर परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक बिहार इंटर परीक्षा 2025 का संचालन किया जा रहा है। पूरी परीक्षा की निगरानी सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से की जा रही है। बिहार बोर्ड परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हो रही है।

Bihar Board 12Th exam 2025: 12,90,213 छात्र शामिल

बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस बार 12,90,213 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। बिहार बोर्ड के लिए पूरे राज्य में करीब 1677 सेंटर बनाए गए हैं, जो पिछली बार से 150 ज्यादा हैं।

Bihar Board Inter Exam 2025: पकड़े गए 3 मुन्नाभाई, 7 को एग्जाम से निकाला

बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के दूसरे दिन नकल करने के मामले में 7 छात्रों को एग्जाम से बाहर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुन्नाभाई की तरह दूसरे के बदले परीक्षा शामिल हुए तीन छात्रों को भी परीक्षा से निकाला गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article