एजुकेशन

Bihar Board Dummy Admit Card 2023: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 7, 2022, 10:57 AM IST

BSEB Bihar Board 10th, 12th Dummy Admit Card 2023 Sarkari Result: बीएसईबी 10वीं, 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। राज्य के जिन विद्यार्थियों ने अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

bseb 10th 12th dummy admit card for 2023 board exam

BSEB Bihar Board 10th, 12th Dummy Admit Card 2023 Sarkari Result: BSEB 10th, 12th Dummy Admit Card 2023 जारी कर दिया गया है। राज्य के जिन विद्यार्थियों ने अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है वे अब बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, डमी एडमिट कार्ड से आप यह जान सकते हैं कि उसमें दिए गए विविरण सही है या नहीं। इसके जरिये आप एडमिट कार्ड में सुधार या बदलाव के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। यह प्रोसेस ऑनलाइन होगा।

बीएसईबी 10वीं, 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2023 एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट हैं, क्योंकि कई बार किसी त्रुटि की वजह से विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए डमी एडमिट कार्ड पर छपी जानकारी को क्रॉस चेक करना न भूलें। BSEB Dummy Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को पंजीकरण संख्या के साथ जन्म तिथि से लॉगिन करना होगा।

बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 का शिड्यूल कब तक होगा जारी

बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 का शिड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है, अथॉरिटी ने डमी एडमिट कार्ड के रूप में आधिकारिक अपडेट निकालना शुरू कर दिया है। एक्सपर्ट की मानें तो भले बोर्ड ने खुद से जानकारी नहीं दी है लेकिन इसी माह परीक्षा शिड्यूल जारी होने की संभावना है।

बीएसईबी 10वीं, 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले biharboardonline.com पर जाएं।
  • यहां BSEB Dummy Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डालें
  • अब BSEB 10th, 12th Dummy Admit Card 2023 को डाउनलोड करें, और उसमें दी गई जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।

बिहार बोर्ड के बारे में

बिहार बोर्ड देश में उन राज्य बोर्डों में से एक है तो बोर्ड परीक्षा संबंधित कार्यों को सबसे तेज संचालित करता है। बिहार में न सिर्फ बोर्ड परीक्षा का आयोजन जल्दी होता है बल्कि सबसे तेज बोर्ड रिजल्ट भी बिहार का जारी होता है। बता दें, राज्य में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एडमिट कार्ड को जारी करती है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article