एजुकेशन

BSEB 10th, 12th Exam 2023: कब से होंगी बिहार बोर्ड की परीक्षाएं और कब आएगा रिजल्ट, जानें पूरा अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 18, 2022, 06:06 PM IST

BSEB 10th, 12th Exam 2023, Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान किया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां हम आपको परीक्षा से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।

Image

बिहार बोर्ड एग्जाम 2023

Photo : iStock

Bihar Board 10th, 12th Exam 2023, BSEB Class 10th, 12th Exam 2023: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन आ चुका है। विभिन्न राज्य बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर रहे हैं। बिहार एक ऐसा राज्य है, जहां बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सबसे पहले किया जाता है। साथ ही नतीजों की घोषणा भी तय समय के अंदर होती है। हाल ही में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट भी जारी की है।

BSEB Date Sheet 2023: कब होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक होगी। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

Bihar Board Exam 2023: प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी से शुरू

वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर को जारी किया जाएगा। जबकि, थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी से मिलेगा। स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

BSEB Bihar Board Exam 2023: कब तक आएंगे नतीजे

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे मार्च और अप्रैल में जारी होने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा में असफल रहे स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन भी किया जाएगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल और मई में होगी। परीक्षा की सटीक तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी।

Bihar Board Exam Date 2023: पिछले साल का आंकड़ा

बीते सत्र में बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 16,48,894 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जबकि, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक हुई थी। बिहार बोर्ड12वीं परीक्षा के लिए 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। बिहार बोर्ड एग्जाम 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article