एजुकेशन

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026: बिहार हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किस तारीख को होगा जारी

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) द्वारा हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 6 मई 2026 को जारी किए जाएंगे।

Image

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 Date: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) द्वारा हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 6 मई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाक या अन्य ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

BPSSC हवलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 मई 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 64 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 Date Time

  • परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 Step to download

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Home Guard” या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर/पासवर्ड) दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) में शामिल होना होगा।

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026

कुल पदों का विवरण

सामान्य (General)26
ईडब्ल्यूएस (EWS)6
ईबीसी (EBC)11
बीसी (BC)8
बीसी महिला2
एससी (SC)10
एसटी (ST)1

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

चयन प्रक्रिया

फिजिकल टेस्ट के मानक:

दौड़:

  • पुरुष: 1.6 किमी - 6 मिनट में
  • महिला: 1 किमी - 5 मिनट में

हाई जंप:

  • पुरुष: 4 फीट
  • महिला: 3 फीट

गोला फेंक:

  • पुरुष: 16 पाउंड – 16 फीट
  • महिला: 12 पाउंड – 10 फीट

ध्यान रहे, परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियां पूरी रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article