BPSC TRE Phase II Exam 2023, BPSC School Teacher & Head Master Exam 2023 Date: बीपीएससी स्कूल टीचर एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर और हेड मास्टर परीक्षा एग्जाम डेट (BPSC School Teacher & Head Master Exam 2023) में बदलाव किया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।
BPSC TRE Phase II Exam 2023 Date: कब तक होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा व हेड मास्टर परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को शिफ्ट और 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले दिन की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और बाकी दिन 12 बजे से 2:30 तक होगी।
BPSC TRE Phase II Exam 2023: मामूली बदलाव
इससे पहले बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा व हेड मास्टर परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर से 16 दिसंबर तक एक शिफ्ट में किया जाना था। हालांकि, अब एग्जाम डेट में मामूली बदलाव कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से परीक्षा का नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download BPSC TRE Phase II Exam 2023 Notice
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर Examination Program (Revised): School Teacher and Headmaster Written (Objective) Competitive Examination के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
BPSC TRE Phase II Exam Pattern 2023: ऐसे होगी परीक्षा
बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा में भाषा, सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय से कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा को तीन भाग में विभाजित किया गया है। पहले भाग से 30 सवाल, दूसरे भाग से 40 और तीसरे भाग से 80 सवाल होंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
