एजुकेशन

BPSC TRE Phase II Exam 2023: जारी हुई बीपीएससी स्कूल टीचर व हेड मास्टर एग्जाम डेट, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

BPSC TRE Phase II Exam 2023, BPSC School Teacher & Head Master Exam 2023 Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल टीचर और हेड मास्टर परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी बीपीएससी स्कूल टीचर व हेड मास्टर एग्जाम डेट 2023 चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC TRE Phase II Exam 2023

BPSC TRE Phase II Exam 2023, BPSC School Teacher & Head Master Exam 2023 Date: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर और हेड मास्टर परीक्षा (BPSC TRE Phase II Exam 2023) की तारीख जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी स्कूल टीचर व हेड मास्टर एग्जाम 2023 डेट चेक कर सकते हैं।

BPSC TRE Phase II Exam 2023 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा व हेड मास्टर परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर से 16 दिसंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

BPSC TRE Phase II Exam Pattern 2023: ऐसे होगी परीक्षा

इस परीक्षा में भाषा, सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय से कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा को तीन भाग में विभाजित किया गया है। पहले भाग से 30 सवाल, दूसरे भाग से 40 और तीसरे भाग से 80 सवाल होंगे। इस परीक्षा में गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

How to Download BPSC TRE Phase II Exam 2023 Notice

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर स्कूल टीचर व हेड मास्टर एग्जाम डेट नोटिस के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar School Teacher Exam 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स

बिहार स्कूल टीचर एग्जाम में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article