एजुकेशन

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन कब होगा जारी, वायरल पोस्ट को बीपीएससी ने बताया फर्जी

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 : BPSC जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ऐसे में जल्द ही लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है।

Image

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से जल्द ही शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन भी शुरू हो जाएंगे। ऐसे में जो लाखों छात्र शिक्षक भर्ती परीक्षा के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए ये बड़ी खबर है। जो उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन bpsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस बीच भर्ती से जुड़ा एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें विज्ञापन संख्या XX/2026 के तहत TRE-4.0 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) के लिए आवेदन तिथियां 25 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 बताई गई हैं। हालांकि इस पोस्ट को बीपीएससी ने फर्जी बताया है।

कब जारी होगा नोटिफिकेशन ?

BPSC TRE 4.0 नोटिफिकेशन 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से उम्मीद जताई जा रही थी कि वो 19 अप्रैल, 2026 तक शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर देगा। हालांकि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। ये भर्ती अभियान राज्य में शिक्षकों के कुल 46,882 पदों को भरने के लिए चलाया जाएगा। इस बीच बीपीएससी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भ्रामक खबरों के झांसे में न आएं।

क्या है मामला ?

बताते चलें कि भर्ती से जुड़ा एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें विज्ञापन संख्या XX/2026 के तहत TRE-4.0 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) के लिए आवेदन तिथियां 25 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 बताई गई हैं। हालांकि, BPSC ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कोई भी सूचना आयोग द्वारा जारी नहीं की गई है।

आयोग ने बताया कि-

  • यह नोटिस भ्रामक और अप्रमाणित है
  • आयोग ने TRE-4.0 परीक्षा के आवेदन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है
  • अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें

भ्रामक खबरों पर न करें यकीन

बता दें कि आयोग ने इस भर्ती से जुड़ी किसी भी भ्रामक पोस्ट पर यकीन न करने का आग्रह किया है। बिहार शिक्षक भर्ती से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

जानें अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
  • TRE 4.0 के लिए 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें और One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • लॉगिन करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें, अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें, और पदों का चयन करें (प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक या वरिष्ठ माध्यमिक)।
  • जरूरी दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्र) की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें (UR के लिए ₹750; SC/ST/महिला/PwD के लिए ₹200)।
  • अपना अंतिम आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
Also Read: Manipur HSE 12th Result 2026 : मणिपुर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट cohsem.nic.in पर हुआ जारी, देखें डाउनलोड करने का लिंक

नोटिफिकेशन में हुई देरी

यह घोषणा उन उम्मीदवारों के महीनों लंबे विरोध प्रदर्शनों के बाद आई है, जो खाली पदों की संख्या और परीक्षा की समय-सीमा को लेकर स्पष्टता की मांग कर रहे थे। इस मामले की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी, जब बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अधिसूचना पांच दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया था कि अधिकांश जिलों से खाली पदों का विवरण पहले ही एकत्र कर लिया गया था और भर्ती प्रक्रिया के लिए साझा भी कर दिया गया था।

हालांकि नोटिफिकेशन जारी होने में देरी हुई, जिससे उम्मीदवारों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। इससे पहले, TRE 4.0 परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित होने की उम्मीद थी, और इसके परिणाम जनवरी 2026 में आने की संभावना थी। उस समय, खाली पदों की संख्या लगभग 26,000 से 27,000 होने का अनुमान था। नवीनतम जानकारी के अनुसार, पदों की संख्या अब काफी अधिक है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article