BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC TRE 4 Notification 2026) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर बीपीएससी टीआरई 4.0 2026 की विस्तृत अधिसूचना जारी करने (BPSC TRE 4 Notification) वाला है। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक की मानें तो नोटिफिकेशन अगले तीन से चार दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 25 से 28 अप्रैल के बीच शुरू होंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
BPSC TRE 4 Notification 2026
बता दें बीपीएससी टीआरई 4 के भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 46,882 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें प्राथमिक वर्ग यानी कक्षा 1 से कक्षा 5वीं तक कुल 10,778, ध्य (वर्ग 6–8) के लिए 8583, माध्यमिक (वर्ग 9–10) के लिए 982 और उच्चतर माध्यमिक के लिए कुल 16,774 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप जान सकते हैं कि इसके लिए आवेदन कैसे कर सकेंगे।

bpsc
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar TRE 4.0 Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BPSE TRE 4.0 Exam Date 2026: कब होगी बीपीएससी टीआरई 4.0 की परीक्षा
बता दें बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) टीआरई 4.0 की परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन व परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
