BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Date: 16 मार्च की परीक्षा स्थगित
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च और 16 मार्च को किया जाना था। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, 15 मार्च को परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही होगी।
BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: कल जारी होगा एडमिट कार्ड
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 7 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार टीचर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC TRE Phase III Exam 2024: जल्द जारी होगी डेट
जारी सूचना के अनुसार, शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कक्षा 9 व 10 के सभी विषयों, शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत कक्षा 11 व 12 के सभी विषयों और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत कक्षा 6 व 10 के सभी विषयों की परीक्षा के लिए सूचना बाद में जारी की जाएगी।
