BPSC Special teacher Exam date: बिहार लोक सेवा आयोग ने 7279 पदों वाली शिक्षकों के पदों के लिए परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। इस स्पेशल टीचर भर्ती 2025 के लिए 2 जुलाई 2025 से लेकर 28 जुलाई 2025 तक आवेदन लिए गए थे। लिखित परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के लिंक से BPSC DSO Exam Date 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर उम्मीदवार परीक्षा की तिथि और शेड्यूल चेक कर सकते हैं। परीक्षा की शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 मिनट से लेकर शाम के 5 बजे तक रहेगी। स्पेशल टीचर की परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जानी है, जिसका शेड्यूल चेक करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
जानें परीक्षा से जड़ी जानकारी देखने का तरीका....
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
- डीटेल्स जमा करें और फिर पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अब एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें ले और फिर आधार से जुड़े बायोमेट्रिक निर्देशों की जांच करें।
