एजुकेशन

BPSC School Teacher Result 2023: जारी हुई बिहार स्कूल टीचर एग्जाम की ओएमआर शीट, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

BPSC School Teacher Result 2023, Bihar School Teacher OMR Sheet 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल टीचर परीक्षा की ओएमआर शीट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है। आयोग द्वारा परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

Image

BPSC School Teacher Result 2023

Photo : iStock

BPSC School Teacher Result 2023, Bihar School Teacher OMR Sheet 2023: बिहार स्कूल टीचर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा की ओएमआर शीट (BPSC School Teacher OMR Sheet 2023) जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी स्कूल टीचर ओएमआर शीट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC School Teacher OMR Sheet 2023: डाउनलोड करें ओएमआर शीट

बीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्कूल टीचर परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर डैशबोर्ड से लॉगिन करके अपना ओएमआर शीट (Bihar School Teacher OMR Sheet 2023)डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar School Teacher Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 सितंबर को जारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार स्कूल टीचर परीक्षा का रिजल्ट भी अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to Download BPSC School Teacher Result 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर स्कूल टीचर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC School Teacher Sarkari Result 2023: इतने नंबर जरूरी

बिहार स्कूल टीचर परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article