एजुकेशन

RPSC SI Answer Key 2026: आरपीएससी एसआई आंसर की rpsc.rajasthan.gov.in पर हुई जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें pdf

RPSC SI Answer Key : परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPSC SI Answer Key 2026

RPSC SI Answer Key 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरपीएससी सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। (RPSC SI Answer Key 2026) राजस्थान सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर की भर्ती के जरिये कुल 1015 पद भरे जाएंगे। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने से पहले आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

लास्ट डेट से पहले दर्ज करवा लें ऑब्जेक्शन

अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करवाना है तो वे लास्ट डेट से पहले-पहले करवा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करवाने के साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी भरना होगा।

कब हुई थी RPSC एसआई लिखित परीक्षा ?

RPSC एसआई लिखित परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने आरपीएससी एसआई परीक्षा दी थी, उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajastham.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा के का परिणाम कटऑफ नंबर्स के साथ ही जारी किया जाएगा।

कैसे होता है भर्ती में चयन ?

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो रिटन एग्जाम के बाद PET (Physical Efficiency Test) और फिर PMT (Physical Measurement test) होता है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों का फिर इंटरव्यू लिया जाता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आरपीएससी एसआई परीक्षा की आंसर की का पीडीएफ जारी कर दिया है। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article