एजुकेशन

BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023: आ गया अपडेट! कल इस समय बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023 Date, Kab Aayega: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक के 1.70 लाख पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023: यहां चेक करें बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट

BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023 Date, Kab Aayega: बिहार शिक्षक के 1.70 लाख पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग किसी भी वक्त शिक्षक के 1.70 लाख पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Teacher Recruitment Result 2023) सकता है। आयोग के करीबी सूत्रों की मानें तो अभ्यर्थियों के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है तथा अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली (Bihar Teacher Result 2023 Date) गई है। उम्मीद है कि कल सुबह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उम्मदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Bihar Teacher Recruitment Result 2023 Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के प्राइमरी, हायर और सेकेंडरी विद्यालयों में शिक्षक के 1 लाख 70 हजार पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा से एक से दो दिन के भीतर प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को चार से पांच दिन का समय दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar Teacher Recruitment Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट

  • bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 For 1.70 lakh Posts लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BPSC Teacher Recruitment Result 2023: किस पद पर कितनी भर्ती

बीपीएससी के इस भर्ती परीक्षा के जरिए कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के कुल 79 हजार 94 पद, कक्षा 9 से 10वीं तक के 32,916 पद और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के कुल 57,602 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article