एजुकेशन

BPSC AE Final Result 2023: जारी हुआ असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

BPSC AE Final Result 2023, BPSC Assistant Engineer Civil Final Result 2023: बीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC AE Final Result 2023

BPSC AE Final Result 2023, BPSC Assistant Engineer Civil Final Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आज यानी 4 जनवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट (BPSC AE Civil Final Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

BPSC AE Final Result 2023: कब हुई थी परीक्षा

बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर सिविल एग्जाम का आयोजन 13 अक्टूबर और 14 अक्टूबर 2022 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल 2607 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 5 नवंबर 2023 को हुआ। जबकि, आयोग ने आज इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

BPSC Assistant Engineer Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

जारी सूचना के अनुसार, असिस्टेंट इंजीनियर के 31 रिक्तियों के विरुद्ध 27 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए सफल घोषित किया गया है। सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BPSC AE Final Result 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Results: Assistant Engineer लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

BPSC AE Marksheet 2023: कब आएगी मार्कशीट

आयोग द्वारा सभी अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। सभी अभ्यर्थी रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article