BPSC AAO Main Result 2023, Sarkari Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट (BPSC AAO Mains Result 2023) आज यानी 5 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC AAO Main Sarkari Result 2023: नवंबर में हुई थी परीक्षा
बीपीएससी द्वारा असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर मुख्य परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर से 7 नवंबर तक पटना के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, आयोग ने आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर मुख्य परीक्षा में कुल 363 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
BPSC AAO Main Result 2023: कब होगा इंटरव्यू
बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा इंटरव्यू की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download BPSC AAO Main Result 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
BPSC AAO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के कुल 138 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के 54 पद, ईडब्ल्यूएस के 14 पद, ओबीसी के 17 पद, ओबीसी (महिला) के 4 पद, ईबीसी के 25 पद, एससी के 22 पद और एसटी के 2 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
