एजुकेशन

BPSC AAO Interview Schedule 2024: जारी हुआ बीपीएससी एएओ इंटरव्यू का शेड्यूल, यहां करें चेक

BPSC AAO Interview Schedule 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर साक्षात्कार के लिए अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC AAO Interview Schedule 2024: यहां डाउनलोड करें बीपीएससी एएओ इंटरव्यू का शेड्यूल

BPSC AAO Interview Schedule 2024: बीपीएससी एएओ की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC AAO Interview Schedule 2024) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक लेखा अधिकारी (AAO) के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर (BPSC AAO Interview Schedule) दिया है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपने इंटरव्यू का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC AAO Interview Date 2024: बीपीएससी एएओ इंटरव्यू डेट

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक बीपीएससी एएओ का इंटरव्यू 16 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू दो पालियों में निर्धारित होगा। पहली पाली का इंटरव्यू सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। जबकि दसरी पाली का इंटरव्यू दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगा। साक्षात्कार के लिए कुल 363 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप इंटरव्यू का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

BPSC AAO Interview Schedule 2024 Download

  • bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC AAO Interview Schedule 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BPSC AAO Interview Schedule: ये दस्तावेज अनिवार्य

ध्यान रहे बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक लेखा अधिकारी के इंटरव्यू के दौरान आपको कॉल लेटर व एप्लीकेशन फॉर्म में भरे गए सभी दस्तावेजों की छायाप्रति व ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचना होगा। बिना इसके आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article