एजुकेशन

BPSC 72nd CCE 2026: 1230 पदों के लिए 7 मई से आवेदन शुरू, bpsc.bih.ar.gov.in से कर पाएंगे आवेदन

BPSC 72nd CCE 2026: बीपीएससी ने 1230 पदों के आयोजित होने वाली 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की डेट जारी कर दी है। उम्मीदवार bpsc.bih.ar.gov.in से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

BPSC 72nd CCE 2026 (Photo - Canva)

BPSC 72nd CCE 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। आयोग द्वारा एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार प्रशासनिक सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

कुल पदों की संख्या और विभाग

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, विभिन्न विभागों से प्राप्त रिक्तियों के आधार पर कुल 1230 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये नियुक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग और बिहार सरकार के अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अंतर्गत अलग-अलग सेवाओं और संवर्गों के लिए होंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पदों पर नियुक्ति हेतु विस्तृत विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

आवेदन की डेट

परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 07 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 31 मई 2026

संभावित परीक्षा तिथि: आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 माह में होने की संभावना है।

BPSC 72nd CCE 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

स्टेप 1 - उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.ar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर लॉगिन सेक्शन में रजिस्टर करें।

स्टेप 3 - अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें और पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें।

आवेदन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके पास सभी वांछित प्रमाणपत्र और आवश्यक कागजात उपलब्ध हैं।

अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article