BPSC 71th Mains Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। BPSC द्वारा बीते दिनों ही यह जानकारी दे दी गई थी कि 71वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आज यानी 17 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले छात्र बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। 71वीं मेंस परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उसके आसान चरण नीचे दिए गए हैं।
कब होगी BPSC 71th Mains Exam 2026?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 71वीं मेंस परीक्षा 2026 का आयोजन 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें BPSC 71th Mains Exam 2026 एडमिट कार्ड?
बीपीएससी द्वारा BPSC 71th Mains Exam 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
स्टेप 2- अब एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्हें एक ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड भी साथ ले जाना है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार समय से 1 घंटा पहले पहुंचे।
