एजुकेशन

BPSC 70th Mains 2025: बड़ी खबर! 12 अप्रैल को जारी होगा बीपीएससी 70वीं मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड

BPSC 70th Mains Admit Card 2025 Release Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 70वीं मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी करने की तिथि जारी करने की घोषणा कर दी है। मुख्य परीक्षा हॉल टिकट 12 अप्रैल, 2025 को जारी किया जाएगा।

Image

बीपीएससी 70वीं मेन्स एडमिट कार्ड 2025 (image - canva)

BPSC 70th Mains Admit Card 2025 Release Date: Bihar Public Service Commission (BPSC) 70th Mains Admit Card 2025 जारी करने की तिथि आ गई है। बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 70वीं मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 (BPSC 70th Mains Admit Card 2025 Sarkari Result) इस 12 अप्रैल को जारी किया जाएगा। ये मुख्य परीक्षा के लिए हॉल टिकट होगा, जिसे डाउनलोड किए बिना आप परीक्षा हॉल नहीं जा सकते हैं।

उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट (BPSC 70th Mains Admit Card 2025 Official Website) bpsc.bih.nic.in और bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login से लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट में किस जानकारी को करना होगा चेक

BPSC एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा विवरण, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि जैसे विवरण दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ई-एडमिट कार्ड प्रिंट करें और इसे वैध फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर आएं।

कब है परीक्षा, BPSC 70th Mains Exam Date

BPSC नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र कोड के बारे में विस्तृत जानकारी 22 अप्रैल, 2025 को उपलब्ध कराई जाएगी। BPSC 70वीं CCE मुख्य परीक्षा 2025 कुल 2,035 रिक्तियों के लिए 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, BPSC 70th Mains Admit Card 2025 How to Download

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • पहले दिए गए यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें पर क्लिक करें
  • परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लें

BPSC 70th Mains Admit Card 2025 Download Link को 12 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा।

9 अप्रैल, 2025 को जारी BPSC नोटिस के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी लानी होगी और उस पर हस्ताक्षर भी करने होंगे। छात्रों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचें, देर से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति के मामले में, वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक सप्ताह पहले परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों से संपर्क करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article