एजुकेशन

BPSC 69th Notification 2023: जारी हुआ बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स नोटिफिकेशन, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 27, 2023, 10:54 PM IST

BPSC 69th Notification 2023, BPSC 69th Prelims Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन आज यानी 27 जून को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Image

BPSC 69th Prelims Notification 2023

BPSC 69th Notification 2023, BPSC 69th Prelims Exam 2023: बीपीएससी 69वीं नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त निर्धारित की गई है।

BPSC 69th CCE Notification 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों मे कुल 235 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग के 108 पद, अनुसूचित जाति के 35 पद, अनुसूचित जनजाति के 3 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 37 पद, पिछड़ा वर्ग के 23 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 22 पद और पिछड़ा वर्ग के महिलाओं के लिए 7 पद शामिल हैं।

BPSC 69th CCE Prelims Exam 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

BPSC 69th Prelims Exam 2023: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

बिहार में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

BPSC 69th Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

बिहार 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों को 150 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article