BPSC 69th Mains Exam 2023, BPSC 69th Mains Notification 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th CCE Mains Exam 2023) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने बीपीससी 69वीं प्रीलिम्स एग्जाम में सफलता हासिल की थी, वह मेन्स एग्जाम के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in पर 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
BPSC 69th Mains Exam 2023: कब होगी मेन्स परीक्षा
बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 10 नवंबर को जारी किया गया। इस प्रीलिम्स परीक्षामें सफल अभ्यर्थियों को अब मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा बीपीएससी 69वीं मेन्स परीक्षा जनवरी में आयोजित किए जानें की संभावना है।
BPSC 69th Mains Exam 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
बीपीएससी 69वीं मेन्स एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है।
How to apply for BPSC 69th Mains Exam 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर Apply Online पर क्लिक करें।
- फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाग आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
BPSC 69th Mains Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी 69वीं प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 475 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
