एजुकेशन

BPSC 67th Prelims Result 2022: बीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट कब होगा जारी, यहां जानें अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 12, 2022, 04:22 PM IST

BPSC 67th CCE Prelims Result 2022, BPSC 67th CCE Prelims Result 2022 Date: बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी करने वाला है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो यहां दी गई जानकारी आपके काम की है। ‌

Image

बीपीएससी रिजल्ट bpsc.bih.nic.in पर जारी होगा।

Photo : iStock

BPSC 67th Prelims Result 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 67वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।‌ जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

BPSC 67th CCE 2022: कब हुई थी परीक्षा?

आयोग द्वारा 67वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन पहले 8 मई को किया गया था लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। फिर परीक्षा 30 सितंबर 2022 को 1153 केंद्रों पर सुबह 12 बजे से 2 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। इसके लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में करीब 4.75 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे।

BPSC 67th CCE Result 2022: कब आएगा रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का रिजल्ट 14 नवंबर तक जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही नतीजे देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download BPSC 67th CCE Prelims Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें नतीजे

  • सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर बिहार 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

BPSC CCE Main Exam 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

बीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। यह परीक्षा 14 मार्च को आयोजित किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article