CTET, UPTET, UGC NET 2022: सीटेट, यूपीटेट व यूजीसी नेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जल्द होंगे जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया
CTET, UPTET, UGC NET 2022 Notification: 2022 के लिए अभी तक सीटेट, यूपीटेट व यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, इनमें से पहले सीटेट व यूजीसी नेट के लिए विज्ञप्ति जारी होगी, क्योंकि सीटेट जुलाई में होने वाली है जबकि यूजीसी नेट परीक्षा जून में संभावित है। इसके अलावा यूपीटेट परीक्षा का आयोजन अक्टूबर, नवंबर तक आयोजित की जा सकती है। इन परीक्षाओं से जुड़े हर अपडेट, पीडीएफ, आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड जैसी जानकारी के लिए इस पेज से जुड़े रहे।
CTET, UPTET, UGC NET Exam 2022 Notification: यूजीसी जल्द ही नेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है, यह परीक्षा जून माह में संभावित है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से इस परीक्षा का आयोजन होता है, इसके जरिये भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप या दोनों के लिए अप्लाई करने का मौका मिलता है।
Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Govt Jobs Vacancy Notification
सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए भी इन दिनों नोटिफिकेशन जारी होने वाला है, यह परीक्षा जुलाई माह में आयोजित की जानी है, सीटीईटी प्रमाण पत्र के बाद उम्मीदवार केवीएस, एनवीएस आर्मी टीचर, ईआरडीओ जैसे केंद्र सरकार के तहत शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपीटेट यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) को लेकर इस बार जल्दी एग्जाम की तैयारी हो सकती है, क्यों पिछली बार परीक्षा लीक होने की वजह से जनवरी 2022 में परीक्षा आयोजित की गई थी, यह परीक्षा भी प्रति वर्ष आयोजित होती है, इसका नोटिफिकेशन आते ही आपको यहां तुरंत सूचित किया जाएगा।
Csir Net Exam LIve - भेजना होगा स्व-सत्यापित फोटोकॉपी
NTA ने CSIR UGC NET जून 2021 का ई-सर्टिफिकेट अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ecertificate.nta.ac.in पर जारी किया है। योग्य उम्मीदवार जिनके रोल नंबर परिणाम के भाग -1 (केवल सीएसआईआर जेआरएफ / एलएस और जेआरएफ) में सूचीबद्ध हैं, से अनुरोध है कि वे निर्धारित पते पर दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी भेजें।
Csir Ugc Net 2021 - ई-सर्टिफिकेट जारी
NTA ने CSIR UGC NET जून 2021 का ई-सर्टिफिकेट अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ecertificate.nta.ac.in पर जारी किया है। बता दें, यह सीएसआईआर नेट ई-सर्टिफिकेट उनके लिए है जिन्होंने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के तहत सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए अर्हता प्राप्त की है।
Uptet Exam Notification Live - रिजल्ट की जगह कोर्ट केस नाम का टैग
परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), यूपी ने यूपीटीईटी परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले लगभग 20,000 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम दिखाने की बजाय उम्मीदवार के परिणाम की जगह "कोर्ट केस" टैग दिखाया जा रहा है।
Ctet Notification Live - जानें सीटेट परीक्षा के बारे में
CTET प्रमाणपत्र केंद्र सरकार के शिक्षण कार्य के लिए न्यूनतम पात्रता है। सीटीईटी प्रमाण पत्र के बाद उम्मीदवार केवीएस, एनवीएस, और डीएसएसएसबी आदि जैसे सभी केंद्रीय / राज्य सरकार शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी प्रमाण पत्र के बिना, उम्मीदवार केंद्र सरकार के शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
Uptet Exam Notification - जानिए योग्यता मानक
UPTET 2022 के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों के पास न्यूनतम 50% (आरक्षित वर्ग के लिए 45%) अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Uptet Exam Notification - जानिए उम्मीदवार किस पेपर में हो सकते हैं शामिल
UPTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर- I उन उम्मीदवारों द्वारा दिया जाता है जो कक्षा 1-5 को पढ़ाने की योजना बना रहे हैं। वहीं पेपर- II उन उम्मीदवारों द्वारा दिया जाना चाहिए जो कक्षा 6-8 को पढ़ाने की योजना बना रहे हैं। कक्षा 1-8 को पढ़ाने की योजना बनाने वाले उम्मीदवारों को दोनों पेपरों के लिए उपस्थित होना होगा।
Uptet Exam Notification - जानिए कितने उम्मीदवार हुए थे रजिस्टर्ड
यूपीटीईटी परीक्षा के लिए 2019 में लगभग 16 लाख पंजीकरण हुआ था। जबकि साल 2021 में यूपीटीईटी परीक्षा के लिए 21 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। 2021 में प्राप्त कुल आवेदनों में से 11.47 लाख से अधिक प्राथमिक स्तर की परीक्षा में और 7.65 लाख से अधिक उच्च-प्राथमिक स्तर पर उपस्थित हुए थे।
Uptet 2022 Notification - दो स्तरों के लिए होती है परीक्षा
यूपीटेट परीक्षा दो स्तरों के लिए होती है। ऐसे में जो उम्मीदवार प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षण नौकरी हासिल करना चाहते हैं, उन्हें ये पात्रता परीक्षा पास करनी होती है।
Ctet Notification Live - सीटीईटी के लिए पात्रता
सीटीईटी पात्र होने के लिए शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्दिष्ट के अनुसार अपने वरिष्ठ माध्यमिक या स्नातक भी उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा अन्य मानदंडों पर भी खरा उतरना चाहिए।
UGC Net: यूजीसी नेट के लिए ई-सर्टिफिकेट जारी
NTA ने CSIR UGC NET जून 2021 ई-सर्टिफिकेट अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ecertificate.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के तहत सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसआईआर नेट ई-सर्टिफिकेट उपलब्ध है।
UPTET Exam LIVE: जानिए कितने उम्मीदवार हुए थे पास
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) -2021 के परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किए गए थे। जिनमें से 39% उम्मीदवारों ने प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए क्वालिफाई किया। वहीं 28% ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की।
Uptet 2022 Notification - फैसले को दी गई चुनौती
परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा दिए गए फैसले को चुनौती देते हुए इस मुद्दे पर अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है। वेबसाइट पर परिणाम दिखाने की बजाय प्रत्येक उम्मीदवार के परिणाम पर "कोर्ट केस" टैग दिखाया जा रहा है।
Uptet 2022 Notification - जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
UPTET 2022 के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों के पास न्यूनतम 50% (आरक्षित वर्ग के लिए 45%) अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयोजन निकाय अपनी वेबसाइट पर 12 जनवरी, 2022 को UPTET के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Uptet Notification Live - 20 हजार उम्मीदवारों के रोके गए थे परिणाम
परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लेने वाले लगभग 20,000 उम्मीदवारों के परिणाम वापस ले लिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिनके परिणाम रोके गए हैं, उन्होंने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से अपना डी.ई.एल.एड पाठ्यक्रम पूरा किया था।
Uptet Notification Live - पेपर 1 व 2 के लिए एक साथ आएगा नोटिफिकेशन
UPTET 2022 अधिसूचना और परीक्षा तिथि पेपर 1 और पेपर 2 के लिए जल्द ही जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) प्राथमिक शिक्षकों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली एक पात्रता परीक्षा है।
Ugc Net 2022 - एक साथ होगी दो सत्रों की परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यूजीसी नेट 2022 अधिसूचना पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर कभी भी जल्द ही ऑनलाइन जारी करने की संभावना है। बता दें, यूजीसी साल में दो बार परीक्षा का आयोजन करता है, लेकिन कोरोना के जोखिम को कम करने के लिए दो सत्रों की परीक्षा को मर्ज करके काम कर रहा है।
Ctet Notification Live - जुलाई में होगी परीक्षा
जुलाई संस्करण के लिए CTET 2022 परीक्षा प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 16वें संस्करण के आयोजन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए आप ctet.nic.in पर जा सकते हैं।
Uptet 2022 Notification - अक्टूबर में परीक्षा संभावित
UPTET 2022 आवेदन पत्र अक्टूबर, 2022 (अस्थायी) से उपलब्ध होगा। UPTET 2022 के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों के पास न्यूनतम 50% (आरक्षित वर्ग के लिए 45%) अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयोजन निकाय अपनी वेबसाइट पर 12 जनवरी, 2022 को UPTET के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Ugc Exam Live - क्या यूजीसी नेट कठिन है?
हां, परीक्षा कठिन है, हालांकि, कई उम्मीदवार (जिन्होंने इसके लिए कड़ी तैयारी की है) यूजीसी नेट की कट ऑफ में जगह बनाते हैं। UGC NET परीक्षा में 2 पेपर शामिल हैं - पेपर I और पेपर II।
एक्सपर्ट के अनुसार पहले से की गई तैयार परीक्षा में सफल होने का मंत्र हो सकता है।
Ctet Exam Live - दो बार होती है परीक्षा
CTET के लिए अर्हक अंक 60% और उससे अधिक है। कटऑफ से अधिक या उसके बराबर स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विचार किया जाएगा। बता दें, Central Teacher Eligibility Test (CTET) का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।
Uptet 2022 Live - यूपीटीईटी के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार भारत/नेपाल/भूटान/तिब्बत का नागरिक होना चाहिए। UPTET परीक्षा में 2 पेपर होते हैं - पेपर 1 और पेपर 2।
Ugc Net 2022 Live - यूजीसी नेट परीक्षा के नोटिफिकेशन जल्द
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। यदि आप भी अप्लाई करने के इच्छुक हैं तो यहां योग्यता देखें
न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 50%)
Ctet Exam 2022 - सीटीईटी 2022 पंजीकरण फॉर्म कैसे भरें?
आवेदक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
"सीटीईटी 2022 अप्लाई लिंक" पर क्लिक करें
आवेदन पत्र में सटीक विवरण भरें।
परीक्षा केंद्र और भाषा चुनें।
स्कैन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
आवश्यक सीटीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Sarkari Result Live - वर्ष में एक बार होती है यूपीटीईटी परीक्षा
यूपीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है ताकि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) स्तर के शिक्षकों के लिए पात्रता प्राप्त कर सकें।
Ugc Net 2022 - यूजीसी नेट परीक्षा क्यों होती है?
भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप या दोनों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (National Eligibility Test) आयोजित की जाती है।
Ctet Exam 2022: जानिए पेपर के लिए मिलेगा कितना समय
सीटेट परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जा सकती है। इसमें दो पेपर होते हैं। जिसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल दो घंटे तीस मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
UPTET 2022: अभ्यर्थियों को माना गया था योग्य
पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों को टीईटी और शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माना गया था। जिसके बाद ये 20 हजार अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे।
पेपर को हल करने के लिए जानें कितना मिलेगा समय
सीटेट परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से पहले अपनी पात्रता स्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल दो घंटे तीस मिनट का समय मिलेगा। इसमें माइनेस मार्किंग नहीं होगी।
UPTET 2022: जानिए कितने अभ्यर्थी हुए थे सफल
यूपी टीईटी का रिजल्ट 8 अप्रैल 2022 को घोषित किया गया था। प्राथमिक स्तर में 4,43,598 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर 2,16,994 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
Ctet Exam 2022: परीक्षा पास करने के लिए जानिए कितने अंक जरूरी
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए एक निर्धारित स्कोर हासिल करना जरूरी है। ये श्रेणीवार अलग अलग है। सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 60 फीसदी स्कोर हासिल करने जरूरी है जबकि आरक्षित कैटेगरी के लिए यह 55 प्रतिशत जरूरी है।
UPTET 2022: 20 हजार अभ्यर्थियों का रोका गया रिजल्ट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में शामिल 20 हजार अभ्यर्थियों का रिजल्ट अभी तक नहीं जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया है ऐसे सभी अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) से डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण की है।
Ctet Exam 2022: आवेदन के लिए देना होगा भुगतान शुल्क
सीटीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर होते हैं। एक पेपर के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि दूसरे पेपर के लिए 1200 रुपए का भुगतान करना होगा। इसमें एससी एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी।
Ugc Net Exam Live - जल्द जारी होगी अधिसूचना
एनटीए की ओर से आयोजित होने वाली यूजीसी नेट 2022 के लिए अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। उम्मीद की जारी है कि सूचना इस महीने जारी हो सकती है। UGC NET 2022 परीक्षा की तारीखों को कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है।
Ugc Net Exam Live - एक साथ होंगे दो सेशन के एग्जाम
एनटीए जून 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में दिसंबर 2021 और जून 2022 दोनों चक्रों के लिए यूजीसी नेट 2022 आयोजित करेगा। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन मोड में यूजीसी नेट आवेदन करना होगा।
Ctet Exam 2022: जुलाई में होगी परीक्षा
सीटेट परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जा सकती है। पेपर करने के लिए उम्मीदवारों को कुल दो घंटे तीस मिनट का समय मिलेगा। सीटीईटी परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
Ctet Jully Notification Live - नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से पहले अपनी पात्रता स्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। पेपर खत्म करने के लिए उम्मीदवारों को कुल दो घंटे तीस मिनट का समय मिलेगा। सीटीईटी परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
Ugc Net Exam Live - क्या यूजीसी नेट मुश्किल होता है?
परीक्षा का कठिनाई स्तर आमतौर पर मध्यम रहता है। जरे उम्मीदवार परीक्षा की अच्छी तैयारी करते हैं, उन्हें प्रश्नों को हल करने में अधिक कठिनाई नहीं होती है।
Ugc Net 2022 - यूजीसी क्या है?
भारतीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी इंडिया) यूजीसी अधिनियम 1956 के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
यूपीटेट क्रैक करना नहीं है कठिन
UPTET क्रैक करने के लिए एक कठिन परीक्षा नहीं है, और 150 में से 90 अंक प्राप्त करना हर किसी के लिए आसान हो सकता है। UPTET 2021 की तैयारी के लिए रणनीति बनाएं, उम्मीदवार जरूर सफलता पाएंगे।
Ctet Exam 2022 - नहीं होती निगेटिव मार्किंग
परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से पहले अपनी पात्रता स्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। पेपर खत्म करने के लिए उम्मीदवारों को कुल दो घंटे तीस मिनट का समय मिलेगा। सीटीईटी परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
Ugc Net Exam 2022 - जानें उम्र के बारे में
क्या आप जानते हैं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए कितने उम्र तक के लोग भाग ले सकते हैं? तो बता दें, जेआरएफ के लिए 31 वर्ष एपी यानी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
Uptet Exam 2022 - UPTET के लिए योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार भारत/नेपाल/भूटान/तिब्बत का नागरिक होना चाहिए।
Ctet Notification Live - केंद्र सरकार के शिक्षण कार्य के लिए न्यूनतम पात्रता
CTET प्रमाणपत्र केंद्र सरकार के शिक्षण कार्य के लिए न्यूनतम पात्रता है। सीटीईटी प्रमाण पत्र के बाद उम्मीदवार केवीएस, एनवीएस, और डीएसएसएसबी आदि जैसे सभी केंद्रीय / राज्य सरकार शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी प्रमाण पत्र के बिना, उम्मीदवार केंद्र सरकार के शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
Ugc Net Notification Live - जानें यूजीसी के बारे में
भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप या दोनों की पात्रता के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से नेट परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा साल में दो बार होती है हालांकि कोरोना के चलते दो संस्करण की परीक्षा एक साथ मर्ज करके आयोजित की जा रही है।
Uptet Notification 2022 Live - यूपीटेट नोटिफिकेशन जल्द
पिछले साल यानी 2021 संस्करण की परीक्षा लीक हो गई थी, इसके बाद 23 जनवरी, 2022 को परीक्षा का आयोजन किया गया था, जबकि 8 अप्रेल, 2022 को रिजल्ट जारी किया गया था। इस बार के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाने वाला है।

