UPTET Admit Card 2022: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2021, इस दिन आएगा रिजल्ट
UPTET Admit Card 2022, Sarkari Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी का एडमिट कार्ड रिलीज हो गए हैं औऱ डाउनलोड करने को लेकर जरूरी जानकारी की जरूरत होगी। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड का उम्मीदवारों की ओर से लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और आखिरकार परीक्षा 23 जनवरी को होने जा रही है। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए updeled.gov.in को विजिट करना होगा।
UPTET Admit Card 2022: यूपीटीईटी एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार updeled.gov.in के अलावा ब्लॉग में दिए डायरेक्ट लिंक से भी यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी हो चुका है, अगर आप सोच रहे हैं यूपीटीईटी एडमिट कार्ड कैसे देखा जाए, तो इस ब्लॉग के साथ बने रहें क्योंकि यहां यूपीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक और अन्य तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी।
UPTET Admit Card 2022: Download Direct link
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के लिए आज 13 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी हुआ है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
uptet exam result - ऐसे डाउनलोड करें यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2021
यूपीटीईटी परिणाम की घोषणा 25 फरवरी, 2022 को जाएगी। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज ने यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2021 जारी कर चुक है। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश के परीक्षा नियामक प्राधिकरण की आधिकारिक साइट updeled.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।
uptet admit card - अंतिम उत्तर कुंजी
यूपीटीईटी आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 1 फरवरी, 2022 है।
यूपीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 23 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी
uptet exam 2022- यूपी टीईटी प्रारंभिक उत्तर कुंजी
यूपीटीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आ चुका है।
यह परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को होने वाली है।
यूपी टीईटी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 27 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी।
Uptet exam 2022 - इसी माह 23 जनवरी को होगी परीक्षा
UPTET परीक्षा इसी माह 23 जनवरी को होगी
UPTET परीक्षा दो पालियों में होनी है
UPTET परीक्षा में देश भर से करीब 21 लाख अभ्यर्थी शामिल होने का अनुमान है।
इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने यूपी टीईटी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करें। या आप इस लिंक पर भी क्लिक करके UPTET Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2021
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड किए गए यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2021 की एक हार्ड कॉपी रखें। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए updeled.gov.in/ पर विजिट करें।
यूपीटीईटी 2022 प्रवेश पत्र
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (यूपीबीईबी) ने 13 जनवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीटीईटी 2022 प्रवेश पत्र जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - https://updeled.gov पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
दो स्तर में होगी परीक्षा
यूपीटीईटी की परीक्षा दो स्तर में होंगी। जिसमें प्रारंभिक और उच्च प्राथमिक शामिल है। प्रारंभिक स्तर की परीक्षा में 1291628 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 873553 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
यूपीटीईटी परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 21 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना रिवाइज्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
यूपीटीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाए।
होमपेज पर एक्टिवेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
यहां अपने बारे में जरूरी विवरण दर्ज कर 'सब्मिट' पर क्लिक करें।
यहां से आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर अपने पास प्रिंट निकालकर रखें।
UPTET Exam 2022: दो पालियों में परीक्षा
23 जनवरी 2022 को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे चलेगी। यूपीटीईटी परीक्षा आंसर की 27 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगी।
UPTET Exam में इन गतिविधियों पर पैनी नजर
यूपी टीईटी परीक्षा (uptet exam 2021) की नई तारीखों को लेकर आधिकारिक ऐलान हुआ है और इस बार परीक्षा में किसी प्रकार की गलती की संभावना नहीं है। हाल में राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि, यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर इस बार कई अहम बदलाव हुए हैं। प्रश्नपत्र, कॉपी और ओएमआर शीट हर छात्र के लिए अलग लिफाफे में दिए जाएंगे।
UPTET उम्मीदवारों को फ्री यात्रा के लिए करना होगा ये काम
यूपीटीईटी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित होगी और ऐसे में एक दिन पहले ही परीक्षा सेंटर पहुंचने वाले अधिकतर छात्रों की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने 22 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक आवागमन निशुल्क कर दिया है। फ्री बस यात्रा का लाभ उठाने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ट की स्वहस्ताक्षर फोटोकॉपी देनी होगी। इसके अलावा बताना होगा कि कहां जा रहे हैं या फिर कहां से आ रहे हैं।
तीन दिनों तक मिलेगी नि:शुल्क आवागमन की सुविधा
UPTET की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को 22 जनवरी से 24 जनवरी यूपी रोडवेज की बसों से नि:शुल्क आवागमन की सुविधा दी गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ट की हस्ताक्षर की हुई फोटोकॉपी देनी होगी। साथ ही उन्हें यह भी बताना होगा कि वे कहां से आ रहे हैं और वे कहां जा रहे हैं।
UPTET अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क बस यात्रा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रशासन उन परीक्षार्थियों को नि:शुल्क रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराने जा रहा है, जो परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। इस संबंध में परिवहन निगम की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा से पहले रखें अपना ध्यान
अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में जबकि कोविड के एक बार फिर रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं, छात्र-छात्राओं को अपनी सुरक्षा पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षा से पहले तैयारियों में जरूर लगे रहें, पर भरपूर नींद भी लें, ताकि परीक्ष हॉल में आप खुद को तरोताजा महसूस करें और प्रश्नों के जवाब अच्छी तरह पढ़कर दे सकें।
सवालों पर अटकें नहीं, आगे बढ़ें
परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए स्ट्रेटजी अहम होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अच्छी तरह से प्रश्न-पत्र देखकर उस पर आगे बढ़ें। परीक्षा देने के दौरान याद रखें कि सबसे पहले आसान सवाल को हल करें। किसी प्रश्न पर अटके नहीं। अगर आपको किसी सवाल में समस्या आ रही है तो आगे बढ़ें और उस सवाल को हल करें, जिसके बारे में आप जानते हैं।
UPTET के अभ्यर्थी जान लें ये टिप्स
UPTET की परीक्षा 23 जनवरी को होने जा रही है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा से पहले कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं, जो यूं तो सामान्य लगते हैं, लेकिन होते ये बेहद अहम हैं। तो इसमें आपको सबसे पहले यह समझ लेने की जरूरत है कि परीक्षा के एक सप्ताह पहले तक सारा सिलेबस पूरा कर लें, ताकि बाकी के दिनों में आप अपनी पढ़ाई को रिवाइज कर सकें।
पेपर लीक की वजह से टला था एग्जाम
पेपर लीक की घटना के चलते इसे यूपीटीईटी एग्जाम रद्द कर दिया गया था। परीक्षा अब दोबारा कड़े नियमों के साथ आयोजित की जाएगी जिसके लिए नये एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार, 23 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
जानें कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल
यूपीटीईटी की प्रारंभिक स्तर की परीक्षा में 1291628 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 873553 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहले यह परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की जानी थी मगर पेपर लीक के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।
साथ ले जानें होंगे ये दस्तावेज
आवेदकों को यूपीटीईटी एग्जाम में एडमिट कार्ड के अलावा कुछ दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। जिनमें फोटोयुक्त आइडेंटिटी कार्ड समेत प्रशिक्षण योग्यता का ओरिजिनल सर्टिफिकेट या किसी सेमेस्टर की जारी मार्कशीट की ओरिजिनल कॉपी साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों के पास वैध प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति व अन्य प्रमाण पत्र नहीं होंगे तो उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।
एडमिट कार्ड में चेक करें ये चीजें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें कुछ चीजें चेक जरूर करें। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म की तारीख, परीक्षा केंद्र का स्थान, परीक्षा की तारीख, समय और शिफ्ट चेक कर लें। एडमिट कार्ड ले के अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए यूपीटीईटी आवेदन पत्र 2021 को भरते समय पहचान प्रमाण की मूल प्रति भी ले जानी होगी।
पेपर लीक के चलते टला था पेपर
शुरुआत में यूपी टीईटी की परीक्षा 28 नवंबर को होनी थी। इसके लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए थे। हालांकि, पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द हो गई और संचालन निकाय ने नई तारीख की घोषणा की। ऐसे में अब दोबारा से नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।
मॉक टेस्ट का ले सकते हैं सहारा
माना जा रहा है कि इस परीक्षा के लिए लगभग 14 लाख उम्मीदवार उपस्थित हो सकते हैं। परीक्षा में बेहतर स्कोरिंग के लिए परीक्षार्थियों को अधिक से अधिक मॉक टेस्ट देना चाहिए। इससे उन्हें परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।
30 मिनट पहले पहुंचना होगा जरूरी
यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। इस दौरान उन्हें कोविड नियमों का पालन भी करना होगा। हॉल टिकट के अलावा उन्हें आइडेंटिटी प्रूफ भी साथ ले जाना होगा।
परीक्षा के दौरान ध्यान रखनी होंगी ये बातें
परीक्षार्थियों को एग्जाम के दौरान COVID-19 के प्रोटोकॉल का ध्यान रखना होगा। उन्हें मास्क पहनने और छोटी बोतलों में हैंड सैनिटाइज़र रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र में केवल काले बॉलपॉइंट पेन ले जाने की अनुमति होगी। कैलकुलेटर, घड़ियां या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सख्त वर्जित है।
हॉल टिकट के अलावा साथ रखें ये चीज
यूपी टीईटी 2021 के एडमि कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को हॉल टिकट के साथ अनिवार्य रूप से पहचान प्रमाण की मूल प्रति ले जानी होगी। इसमें उन्हें वो पहचान प्रमाण दिखाना होगा जो उन्होंने यूपीटीईटी आवेदन पत्र 2021 भरते समय उपयोग की थी। ध्यान दें कि आईडी प्रमाण में उम्मीदवार की तस्वीर होनी चाहिए।
दो पालियों में होगी परीक्षा
यूपी टीईटी 2022 परीक्षाएं 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहले शिफ्ट में पेपर -1 (कक्षा 1 से 5) के लिए आयोजित किए जाएंगे। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजितकी जाएगी। जबकि दूसरी शिफ्ट पेपर -2 (कक्षा 6 से 8) के लिए है। यह दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
इस वेबसाइट से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://updeled.gov.in/ पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया है। लॉगिन के लिए जरूरी क्रेडेंशियल्स की जरूरत होगी।
21 लाख UPTET परीक्षा उम्मीदवारों को मुफ्त परिवहन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपीटीईटी 2021 में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए यूपी रोडवेज की बसों में परीक्षा तारीख पर फ्री यातायात की सुविधा देने की घोषणा की गई है। उम्मीदवार अपने यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 को दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
1 फरवरी तक स्वीकार होंगी आपत्तियां
उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 1 फरवरी तक स्वीकार किया जाएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की 23 फरवरी और नतीजे 25 फरवरी 2022 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा के आयोजन के बाद प्रोविजिनल ‘आंसर की’ 27 जनवरी को जारी होगी।
23 से 27 जनवरी 2022 तक परीक्षा
यूपीटीईटी 2021 के संशोधित कार्यक्रम अनुसार परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को होना है। उत्तर प्रदेश टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (यूपीटीईटी) 2021 दोनो पेपरों के लिए कुल 21 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं। परीक्षा के आयोजन के बाद प्रोविजिनल ‘आंसर की’ 27 जनवरी को जारी होनी है।
UPTET एडमिट कार्ड के लिए ये चीजें जरूरी
यूपी टीईटी एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार अब इस पर क्लिक करके और फिर नए पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। यूपीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड का प्रिंट करने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।
वेबसाइट updeled.gov.in पर एक्टिव हुआ लिंक
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर एक्टिव हुआ है। इस लिंक के एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार अब इस पर क्लिक करके और फिर नए पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और वन टाईम पासवर्ड (ओटीपी) की मदद से एक्सेस कर पाएंगे।
एक दिन बाद रिलीज हुआ UPTET एडमिट कार्ड
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 को 12 जनवरी 2022 को ही जारी होना था लेकिन एक दिन की देरी के बाद अब प्रवेश पत्र 13 जनवरी 2022 को यानी आज जारी हो गए हैं। परीक्षा आयोजित करने वाले परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज की ओर से संशोधित यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
एडमिट कार्ड रिलीज में देरी के बाद बढ़ी थी आशंका!
उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा मे पेपर लीक के बाद पेपर स्थगित होने और फिर एडमिट कार्ड रिलीज में देरी होने से ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि यूपीटीईटी एग्जाम एक बार फिर बढ़ते संक्रमण मामलों के कारण रद्द हो सकता है हालांकि एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद इसकी संभावना कम दिख रही है।
UPTET परीक्षा की जरूरी डेट्स
UPTET परीक्षा तिथि- 23 जनवरी, 2022
यूपी टीईटी प्रारंभिक आंसर की- 27 जनवरी, 2022
UPTET आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि- 1 फरवरी, 2022
UPTET अंतिम आंसर की- 23 फरवरी, 2022
UPTET परिणाम की घोषणा- 25 फरवरी, 2022
यूपी टीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक
यहां दिए वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक UPTET Admit Card Direct Link पर क्लिक करके वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी टीईटी परीक्षा और एडमिट कार्ड के लिए हेल्प डेस्क
उम्मीदवार एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण ध्यान से देखें। किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवारों को जल्द हेल्प डेस्क पर पहुंचने का सुझाव दिया जाता है- 0532 2466761 / 2466769 / 2467504 या ईमेल - सेक्रेटरी pnp.up@gmail.com पर संपर्क करें। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
दो सेशन में होनी है परीक्षा
यूपी टीईटी 2021 (UPTET 2021) परीक्षा दो सेशन में आयोजित होगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा का पहला सत्र प्राथमिक स्तर के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरा सेशन उच्च प्राथमिक स्तर के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगा।
पेपर लीक के चलते निरस्त हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी टीईटी 23 जनवरी, 2022 को आयोजित होनी है। इससे पहले, UPTET 2021 को 28 नवंबर को आयोजित किया जाना था, जिसे रद्द कर दिया गया था, परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले प्रश्न पत्र लीक हो गया था। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए कुल 12,91,628 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8,73,553 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
यूपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जरूरी चीजें
यूपीटीईटी आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसके लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि अपने पास रखने की जरूरत है।
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड updeled.gov.in पर रिलीज
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन मिल सकता है और इसे वेबसाइट updeled.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर एग्जाम सेंटर के अलावा अन्य जरूरी जानकारियां भी होंगी और साथ ही परीक्षा संबंधी कई अन्य दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें।
यूपी टीईटी एडमिट कार्ड देखने के स्टेप्स
- UPTET परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाइए।
- होमपेज पर एक्टिवेट रिजल्ट लिंक देखें।
- यहां अपने बारे में जरूरी विवरण दर्ज कर 'सब्मिट' पर क्लिक करें।
- यहां से आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर अपने पास प्रिंट निकालकर रखें।
UPTET एडमिट कार्ड हुए रिलीज
UPTET यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र (यूपीटीईटी एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं और इन्हें वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। UPTET परीक्षा 23 जनवरी को दो पाली में होने वाली है और प्रदेश भर से करीब 21 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।

