UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: जानें कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
UP Board Class 10th 12th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की तारीख घोषित करने वाला है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में यूपीएमएसपी किसी भी समय रिजल्ट के तारीख का ऐलान कर सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। रिजल्ट एवं मार्कशीट से संबंधित अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
UP Board Class 10th 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं, 12वीं की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। दोनों कक्षाओं में कुल करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि जून में इसे घोषित किया जाएगा।
UP Board 10th 12th Result 2022 Date and time Live: Check official Update here
यूपी बोर्ड की ओर प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल होने से चूके छात्रों को दूसरा मौका दिया गया। इसके लिए 17 से 20 मई 2022 तक दोबारा प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। जिसके चलते रिजल्ट जारी होने में समय लग रहा है। हालांकि अब ये संपन्न हो चुके हैं। अब मार्क्स को अपलोड करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
Sarkari Result 2022 Live - जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज रात तक यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके लिए छात्र टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेश सेक्शन से जुड़े रहें तथा यूपी बोर्ड की आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें। अधिसूचना जारी होते आपको सूचित कर दिया जाएगा
Sarkari Result Live - बीते साल प्रीबोर्ड परीक्षा के आधार पर किया गया था प्रोन्नत
बीते साल कोरोना वायरस के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी, छात्रों को प्रीबोर्ड परीक्षा के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया गया था, लेकिन इस बार राज्य सरकार ने कोरोना के बीच बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे तथा प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।
Sarkari Result 2022 Live - पेपर लीक होने के कारण रिजल्ट में हो रही देरी
बता दें यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल में खत्म हो चुकी हैं, परीक्षा खत्म होने के एक हफ्ते के भीतर ही बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया था तथा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 31 मई तक या जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है। बता दें 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा लीक होने के कारण परीक्षा परिणाम में देरी हो रही है।
Sarkari Result Live - अब नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखा दी है। अब जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है, बता दें इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 47 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
Sarkari Result 2022 Live - तीन फेज में आयोजित की गई थी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं तीन फेज में आयोजित की गई थी। पहला चरण 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक था, दूसरा 28 अप्रैल से 4 मई 2022 तक आयोजित किया गया था। जबकि तीसरा फेज उन छात्रों के लिए आयोजित किया गया था जो किसी कारणवश प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।
Sarkari Result Today - मूल्यांकन प्रक्रिया का अंतिम स्वरूप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियों को अंतिम स्वरूप देना शुरू कर दिया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।
Sarkari Result 2022 Live - अभी रिजल्ट की तारीख नहीं तय
यूपी बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि, बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने की कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। कॉपियों का मूल्यांकन खत्म होने के बाद छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद ही रिजल्ट घोषित करने की तिथि को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि इस बार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के परिणाम एक ही दिन घोषित करेगा।
Sarkari Result Today - छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक
बता दें कोरोना वायरस के चलते राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के सिलेबस में कटौती की थी, लेकिन इसके बावजूद परीक्षा में इसमें से प्रश्न पूछे गए। ऐसे में छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने ऐसे प्रश्नों को अटेम्प्ट किया है उन्हें इसमें पूरे अंक मिलेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - नकल की नहीं थी कोई गुंजाइश
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की थी, बोर्ड परीक्षा में छात्रों को जरा सा भी ढ़ील नहीं दिया गया था। वहीं अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण इंग्लिश की परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Today - एक दिन जारी हो सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड के बाद कयास लगाया जा रहा है कि, यूपी बोर्ड भी इस बार 10वीं 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित कर सकता है। हालांकि इस पर अभी बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर ऐसा होता है तो यहां आपको दोनों के लिए अलग अलग डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिये जाएंगे।
Sarkari Result 2022 - एसएमएस से भी देख सकेंगे रिजल्ट
इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए अपने फोन के एसएसमएस बॉक्स में जाना होगा, यहां UP10 Roll No. टाइप कर दर्ज करें और 56263 पर मैसेज करें। आपका रिजल्ट एसएमएस के जरिए आ जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर साइट क्रैश हो जाती है, इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक सकेंगे।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresult.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Board 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे प्रिंट पर क्लिक कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
Sarkari Result Live - दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी परीक्षाएं
कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11 बजकर बजकर 15 मिनट तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की गई थी। तथा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 47 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
Sarkari Result 2022 - बोर्ड के एक अधिकारी ने रिजल्ट को लेकर किया खुलासा
हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारी हरीशचंद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, बोर्ड मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Sarkari result 2022 - कभी भी जारी हो सकती है रिजल्ट
बोर्ड ने इस बार परीक्षा खत्म होने के एक हफ्ते बाद ही कॉपियों को मूल्यांकन शुरू कर दिया था। इससे साफ होता ही कि यूपी बोर्ड इस बार जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। परीक्षा में उपस्थित छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखें, रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है।
Sarkari Result Today - 47 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के 47 लाख छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सूत्रों के हवाले से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह तक जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से या ट्वीट कर इसकी जानकारी देगा।
Sarkari Result 2022 - आज हो सकती है रिजल्ट के तारीख की घोषणा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10-15 दिनों के भीतर छात्रों को स्कूल में मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगा।
Sarkari Result Live - यहां जानें पासिंग परसेंटेज
बोर्ड परीक्षा से पहले यूपी बोर्ड ने पास परसेंटेज, मार्किंग स्कीम और एग्जाम पैटर्न में कुछ बदलाव किया था। इसके अनुसार छात्रों को कुल 100 नंबर के पेपर में 80 मार्क्स थ्योरी के होंगे बाकी 20 नंबर प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल के आधार पर दिए जाएंगे। साथ ही जिन विषयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा ली गई है, उनमें थ्योरी यानी लिखित परीक्षा के 70 अंक और प्रैक्टिकल के 30 अंक जुड़ेंगे। छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 100 में से 33 अंक चाहिए होंगे तथा कुल विषयों को मिलाकर 33 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक होने चाहिए।
Sarkari Result Live - पिछली बार से कम रह सकता है पासिंग परसेंटेज
बीते साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी। छात्रों को प्रैक्टिकल के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया था। लेकिन इस बार कोरोना के मामलों में कमी के चलते राज्य सरकार ने हर बार की तरह 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की थी। ऐसे में इस बार पिछली बार से कम पासिंग पर्सनटेज देखने को मिल सकता है।
Sarkari Result 2022 - 51 लाख से अधिक छात्रों ने किया था पंजीकरण
बता दें इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि 47 लाख 75 हजार 749 छात्रों ने हिस्सा लिया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड जून के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर सकते है।
Sarkari Result Live - यहां भी दे सकेंगे रिजल्ट
इसके अलावा छात्र टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन में जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे, रिजल्ट जारी होते ही आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। तथा रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से लगातार जुड़े रहें।
Sarkari Result 2022 - यहां आएंगे रिजल्ट
छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और umpsp.edu.in पर परिणाम घोषित होने के बाद भी अपने अंकों की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परिणाम 2022 के बारे में अधिक अपडेट के लिए नियमित रूप से इस पेज की जांच करें।
Sarkari Result Today - इस लिंक पर आएगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और umpsp.edu.in पर घोषित किए जाएंगे। इसलिए, जो छात्र इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परिणामों के बारे में और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा इस पेज पर भी नजर रखें।
Sarkari Result Live - एक साथ जारी होंगे 10 और 12 के परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इसी हफ्ते परिणाम संबंधी जानकारी निकालने वाले हैं। परिणाम की घोषणा की सही तारीख की पुष्टि UPMSP द्वारा की जानी बाकी है। इसके अलावा, कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम एक साथ जारी होने की उम्मीद है।
Sarkari Result Live - 25 मई को आएगा अपडेट?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड 25 मई तक परिणाम को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
Sarkari Result Live - 1 लाख से ज्यादा छात्रों का छूटा था प्रैक्टिकल पेपर
कोरोना महामारी के चलते प्रैक्टिकल परीक्षा तीन फेज में कराए गए। इसके बावजूद लगभग 1 लाख से ज्यादा छात्र प्रैक्टिकल्स में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में बोर्ड ने उन सभी छात्रों के दोबारा प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 17 से 20 मई तक कराया गया।
Sarkari Result Live - दो पालियों में हुई थी परीक्षा
इस साल बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च और अप्रैल के बीच हुआ था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। अब हर कोई रिजल्ट का इंतजार कर रहा है। जल्द ही 10वीं, 12वीं की परीक्षा के परिणाम की घोषणा की जाएगी।
Sarkari Result Live -
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 घोषित किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड 25 मई तक या 29 मई 2022 तक परिणाम घोषित कर सकता है।
Sarkari Result Live - जून में आ सकते हैं नतीजे
यूपी बोर्ड रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते हैं. हालांकि, यूपी बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस साल लगभग 48 लाख परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे।
Sarkari Result Live - प्रैक्टिकल परीक्षा बाद में हुई थी आयोजित
इस साल यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा थ्योरी परीक्षाओं के बाद आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmsp.edu.in और upmspresults.up.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
Sarkari Result Live - आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in और results.nic.in जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल 2022 तक चली थी।
Sarkari Result Live - दोबारा आयोजित हुए थे प्रैक्टिकल पेपर
यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल होने से चूके छात्रों को दूसरा मौका दिया गया। इसके लिए 17 से 20 मई तक दोबारा प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। इसके चलते माना जा रहा है कि रिजल्ट में देरी हो सकती है। कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे जून में घोषित हो सकते हैं।
Sarkari Result Live - 48 लाख छात्र- छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल में किया गया था। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 48 लाख छात्र- छात्राएं शामिल हुए थे। अब परीक्षार्थियों को रिजलट का इंतजार है जो जल्द ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Sarkari Result Live - ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Up Board 10th 12th Result 2022 पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव हो जाएगा।
- अपना रोल नंबर व अन्य विवरण दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - 52 लाख छात्रों ने किया था पंजीकरण
इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 52 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था, लेकिन परीक्षा में 4775749 परीक्षार्थी ही शामिल हुए थे। शिक्षा विशेषज्ञों की मानें तो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षा आयोजित होने के कारण छात्रों ने हिस्सा नहीं लिया।
Sarkari Result 2022 - इस दिन जारी होगा रिजल्ट
पिछले कुछ सालों के रिजल्ट पर नजर डालें तो परीक्षा खत्म होने के 30 से 40 दिनों के भीतर बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया था। हालांकि बीते साल कोरोना वायरस के चलते रिजल्ट में देरी हुई थी, लेकिन इस बार रिजल्ट जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - 17 से 20 मई तक दोबारा आयोजित की गई थी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो फेज में आयोजित की गई थी। पहला चरण 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक था, जबकि दूसरे चरण की प्रयोगिक परीक्षाएं 28 अप्रैल से 04 मई तक आयोजित की गई थी। वहीं जो छात्र किसी कारणवश प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए 17 से 20 मई तक दोबारा प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की गई थी। इसलिए रिजल्ट में देरी हो रही है।
Sarkari Result Live - पिछली बार से कम हो सकता है पासिंग पर्सनटेज
बीते दो साल से कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण परीक्षा ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जा रही थी तथा छात्रों को उनके पुराने रिकॉर्ड्स के आधार पर अंक दिए जा रहे थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को चलते परीक्षाएं पहले की तरह ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी। ऐसे में इस बार रिजल्ट पिछली बार की तरह देखने को नहीं मिलेगा। अधिक संख्या में छात्रों की कंपार्टमेंट आ सकती है।
Sarkari Result Live - क्या है कंपार्टमेंट परीक्षा
वहीं जो छात्र एक या दो विषय में फेल होते हैं उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा, लेकिन ध्यान रहे यदि इसके बावजूद आप उस विषय में फेल हो जाते हैं तो आपको उत्तीर्ण नहीं किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - कम अंक आने पर ना हों निराश
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने पर छात्र निराश ना हों, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए स्क्रूटनी परीक्षा आयोजित करवाता है। कम अंक आने पर छात्र इस परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। तथा इस परीक्षा में उपस्थित छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन उनके सामने किया जाता है। इसके बाद बोर्ड पुन: उनकी मार्कशीट तैयार करता है।
Sarkari Result Today - इन प्रश्नों में छात्रों को मिलेंगे पूरे नंबर
हाल ही में बोर्ड ने आधिकारिक सूचना जारी कर मूल्यांकन करने वाले अधिकारियों के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किया था। दरअसल कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण इस बार बोर्ड परीक्षा में 30 प्रतिशत सिलेबस में कटौती की गई थी, लेकिन इसके बावजूद परीक्षा में छात्रों से इसमें से प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे में बोर्ड ने कहा है कि जिन छात्रों ने ऐसे प्रश्नों को अटेम्प्ट किया है उन्हें उस प्रश्न में पूरे नंबर दिए जाएं।
Sarkari Result 2022 - इसलिए रिजल्ट में हो रही देरी
बता दें विधानसभा चुनाव के कारण इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट देरी से जारी किया गया था। वहीं कुछ जिलों में 12वीं का इंग्लिश का पेपर लीक होने के कारण दोबारा अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके कारण कॉपियों का मूल्यांकन देरी से शुरू हुआ था। हालांकि बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया है।
Sarkari Result Live - देखें रिजल्ट तिथि
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 घोषित किए जाने की उम्मीद है। पिछली रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड 25 मई तक या 29 मई 2022 तक परिणाम घोषित कर सकता है।
Sarkari Result Live - ध्यान दें
विशेषज्ञों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जून के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि रिजल्ट से संंबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन व हमारे इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।
Sarkari Result 2022 - यहां चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
बता दें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही यहां आप बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन भी देख सकेंगे।
Sarkari Result Today - 52 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की थी, जिसमें करीब 52 लाख से अधिक छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। हालांकि दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 27 अप्रैल से 04 मई तक आयोजित की गई थी। इसलिए रिजल्ट में थोड़ी देरी हो रही है। पिछले साल प्रैक्टिकल के आधार पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया था।
Sarkari Result Live - मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। UPMSP के अगले सप्ताह या 10 जून तक परिणाम जारी करने की उम्मीद है। बता दें, इस बार परीक्षा में करीब 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है। रिजल्ट की सबसे तेज जानकारी के लिए यहां बने रहें।
इस बार नहीं होगी देरी
बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह या जून के शुरुआती दिनों में जारी किया जा सकता है। बीते साल कोराना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी किया था, लेकिन इस बार देरी नहीं होगी। क्योंकि बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है।
Sarkari Result Live - यूपी बोर्ड परिणाम जल्द
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित करेगा। बता दें, पिछले साल परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी, लेकिन इस बार ऑफलाइन मोड में परीक्षा का आयोजन किया गया, अब जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाने वाले हैं।
Sarkari Result Live - नोटिफिकेशन इसी हफ्ते?
लाखों छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे और अब वे परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम जारी करेगी। फिलहाल इससे संबंधित नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है।
जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट
यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) जल्द ही 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें बोर्ड ने इस बार पेपर खत्म होने के साथ एक हफ्ते के भीतर ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया था।
Sarkari Result Live - यहां से देख सकेंगे परिणाम
एक बार जारी होने के बाद, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। इन वेबसाइट के अलावा - upmspresults.up.nic.in से भी परिणाम देखा जा सकेगा।
Sarkari Result Today - 29 मई को परिणाम
रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 को 29 मई, 2022 तक जारी किया जाएगा। हालांकि, यूपीएमएसपी ने अभी तक किसी भी आधिकारिक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है। यह एक संभावित तिथि है, जल्द ही आधिकारिक अपडेट आ जाएगा, जिसे यहां सबसे तेज साझा किया जाएगा।
Sarkari Result Today - मार्च अप्रेल में हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित करेगा। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं।
Sarkari Result Today - 52 लाख के आसपास छात्रों ने दी परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 की परीक्षा 2022 में लगभग 52 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से 27.8 लाख छात्र कक्षा 10 के लिए और 24.1 लाख छात्र कक्षा 12 के लिए हैं। रिजल्ट केवल upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
Sarkari Result Live - यूपी 10वीं 12वीं का परिणाम इसी माह
यूपी बोर्ड ने छात्रों को प्रमोट करने के मानदंडों को अंतिम रूप दे दिया है और परिणाम का संकलन शुरू कर दिया है। एक बार जारी होने के बाद, यूपी 10वीं 12वीं का परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
Sarkari Result Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट इसी माह
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित करेगा। रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। यूपीएमएसपी परिणाम इसी माह आने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए upresults.nic.in पर जाएं।
Up Board Result 2022: अंतिम रूप में तैयारियां
पिछले दिनों शुरू किए गए प्रैक्टिल एग्जाम पूरे हो चुके हैं और यूपी बोर्ड ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिजल्ट जारी किए जाने के बाद सभी छात्र यूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in की मदद से जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UP Board Result: 8 हजार से भी ज्यादा केंद्रों पर परीक्षा
यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा राज्य भर के 8,373 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके लिए बोर्ड ने 254 केंद्रों को 'अति संवेदनशील' और 861 केंद्रों को 'संवेदनशील' के रूप में चिह्नित किया था। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।
UP Board Result 2022: प्रमोशन मानदंड को दिया गया अंतिम रूप
एक बार जारी होने के बाद, यूपी 10 वीं 12 वीं का परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। यूपी बोर्ड ने प्रमोशन के लिए मानदंड को भी अंतिम रूप दे दिया है और परिणाम का संकलन शुरू कर दिया है।
UP Board Result 2022: पूरी हो चुकी है मूल्यांकन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित करेगा। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। UPMSP के अगले सप्ताह या 10 जून तक परिणाम जारी करने की उम्मीद है।
UPMSP UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट 29 मई तक?
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 को 29 मई, 2022 तक जारी किया जाएगा। यूपीएमएसपी ने अभी तक किसी भी आधिकारिक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है।
UPMSP Board result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
1. आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. होम पेज पर 'यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
3. आवश्यक क्रेडेंशियल भरें और विवरण जमा करें।
4. परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
UP Board Result 2022: किस कक्षा के कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
लगभग 52 लाख छात्र कक्षा 10 और कक्षा 12 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए, लगभग 27.8 लाख छात्र कक्षा 10 और 24.1 लाख छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए। यूपी बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया 15 मई तक समाप्त होने की उम्मीद है।
UP Board Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट की लिस्ट
एक बार जारी होने के बाद, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। यहां वेबसाइट लिस्ट देख सकते हैं।
- upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
- upresults.nic.in
UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड के इतने छात्रों ने दी परीक्षा
UP Board Exam 10th and 12th Result 2022: यूपी बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 की परीक्षा 2022 में लगभग 52 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से 27.8 लाख छात्र कक्षा 10 के लिए और 24.1 लाख छात्र कक्षा 12 के लिए हैं।
UP Board Result 2022: 8 हजार से ज्यादा केंद्रों पर हुई परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा राज्य भर में 8373 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें से 861 संवेदनशील और 254 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान की गई थी। मूल्यांकन के पहले 16 दिनों के भीतर यूपी बोर्ड की ओर से 2 करोड़ 25 लाख कॉपी का मूल्यांकन हुआ था।
UP Board Result 2022: कितने छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन?
इस साल यूपी बोर्ड इंटर और हाई स्कूल परीक्षा में 50 लाख से ज्यादा छात्र उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके अलावा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51,92 689 उम्मीदवार ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 24,11,350 यूपीएमएसपी इंटर परीक्षा और 27,81,654 एचएस के लिए उपस्थित हुए थे।
UP Board Result 2022: यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट अधिसूचना
यूपी बोर्ड के अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट को जल्द घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही तारीखों की पुष्टि की जाएगी और यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि परिणाम मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
UP Board Result 2022: मार्कशीट प्रक्रिया के लिए सीएम ने दी मंजूरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक के दौरान सीएम ने संबंधित मार्कशीट तैयार करने की योजना पर आगे बढ़ने की मंजूरी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक आंसर शीट जांच की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और बोर्ड अब उम्मीदवारों की मार्कशीट और स्कोर कार्ड तैयार कर रहा है।
UP Board Result 2022: सीएम योगी के साथ मीटिंग में चर्चा
एक बार परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यूपीएमएसपी ने मार्किंग प्रक्रिया और परिणामों की घोषणा पर चर्चा की थी।
UP Board Result 2022: कब खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार?
लाखों छात्र जो यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, और अब वे अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अब तक परिणाम घोषित करने की कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2022 मई के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में आ सकता है।
UP Board Results 2022: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
1. ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
2. होमपेज पर 'यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
3. आवश्यक क्रेडेंशियल भरें।
4. विवरण जमा करें।
5. परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
UP Board 10th, 12th Result 2022: जानिए कितने केंद्रों में हुई थी परीक्षा
यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPSEB) की परीक्षा राज्य भर के 8,373 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई थी। साथ ही संवेदनशील केंद्रों की पहचान की गई थी।
Sarkari Result Live: जानिए कब खत्म हुई मूल्यांकन प्रक्रिया
यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया 15 मई तक समाप्त की गई। स्कूलों से बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा के मार्क्स भी मंगवा लिए हैं। बताया जाता है कि अब अंकों की फीडिंग की जा रही है।

